ETV Bharat / state

'कांग्रेस ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाया तथ्यहीन आरोप', 'ऊर्जा विकास श्रमिक संघ हड़ताल पर जाने को होगा बाध्य'

author img

By

Published : Jul 26, 2020, 7:38 PM IST

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के नेतागण झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अधीनस्थ अधिकारियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. साथ ही कहा कि सरकार के मुखिया के अधीनस्थ ऊर्जा विभाग पर बेवजह आरोप लगा रहा हैं.

झारखंड ऊर्जा विकास निगम.
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय.

रांचीः झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को कहा कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अधीनस्थ अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस के नेतागण अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बेबुनियाद और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करते हैं तो ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के सदस्य हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे.

चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा
ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कोरोना के दौरान सत्तारूढ़ दल में शामिल कांग्रेस कोरोना से बचाव के मद्देनजर समाज के बीच सक्रियता से जुटे रहने की बजाय अपनी ही सरकार के मुखिया के अधीनस्थ ऊर्जा विभाग पर बेवजह आरोप लगा रहा हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देखें कि उनके विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यालय से लेकर घर तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा करने वाले कांग्रेस के प्रवक्ता व्यक्तिगत स्वार्थसिद्धि के लिए किस कदर हाय तौबा मचा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कोरोना पर राज्य सरकार की कुंभकर्णी निंद्रा पर उच्च न्यायालय को लेना पड़ा संज्ञान: बीजेपी

कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक घोषणा
साथ ही झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव समेत सभी कार्यकारी अध्यक्षों से भी सवाल किया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के समय मानवता की सेवा में कदम उठाने की बजाय पार्टी की ओर से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा क्या कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक घोषणा है. क्या इस आंदोलन की घोषणा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के सामूहिक निर्णय है. क्या इस आंदोलन का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव करेंगे, इसका जवाब पार्टी स्तर पर कांग्रेस को देना चाहिए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.