ETV Bharat / state

JPCC के अध्यक्ष डॉ अजय पर गिर सकती है गाज, आलाकमान तक पहुंची उनकी शिकायतें

author img

By

Published : Jul 22, 2019, 3:17 PM IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव सर पर है जिसे लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है लेकिन झारखंड प्रदेश कांग्रेस में उथलपुथल का दौर चल रहा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता कई दफा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के खिलाफ बयान दे चुके हैं, जिससे प्रदेश कांग्रेस में हालात स्थिर नहीं होने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय

रांची: झारखंड कांग्रेस में इन दिनों हालात स्थिर नहीं नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के खिलाफ कांग्रेस में गुटबाजी प्रत्यक्ष रूप में दिखी थी तो वहीं उनके खिलाफ दिल्ली में भी कांग्रेसी नेता लगातार हाजिरी लगा रहे हैं. ताकि लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जा सके.

देखें पूरी खबर
हालांकि प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर का कहना है कि कांग्रेसी नेता अध्यक्ष को हटाने के मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली का रूख कर रहे हैं.अध्यक्ष के मुद्दे पर प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस में आपसी विरोधाभास की जो स्थिति बनी हुई है उससे प्रभारी को अवगत करा दिया गया है. अब निर्णय आला अधिकारियों को लेना है.

Intro:रांची.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव पार्टी लड़ेगी या अध्यक्ष पद का कोई और हकदार होगा.इस पर से जल्द पर्दा उठ सकता है.हाल के दिनों प्रदेश कांग्रेस में जो विरोधाभास के हालात सामने आए हैं. उसको लेकर लगातार कांग्रेसी नेता डॉ अजय के खिलाफ दिल्ली में दरबार भी लगा रहे हैं.खबर यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कथित रूप से वित्तीय अनियमितता के भी आरोप डॉ अजय पर लगे हैं.तो वंही कांग्रेसजनों को बीजेपी से संस्कार सीखने के डॉ अजय के बयान ने भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है.

Body:झारखंड प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों हालात स्थिर नजर नहीं आ रहे हैं.पिछले दिनों जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय के खिलाफ कांग्रेस में गुटबाजी प्रत्यक्ष रूप में देखी थी.तो वही उनके खिलाफ दिल्ली में भी कांग्रेसी नेता दरबार लगा रहे हैं.ताकि लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों को सुधारते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जा सके.हांलाकि प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा है कि अध्यक्ष को हटाने या अध्यक्ष बनाने को लेकर दिल्ली में कांग्रेसी नेता नहीं जा रहे हैं. बल्कि वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात के लिए दिल्ली जाना हो रहा है. साथ ही विधानसभा चुनाव में महागठबंधन किस तरह से तैयार हो यह पार्टी अकेले चुनाव लड़े.इन सारी बातों को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थितियां साफ हो जाएंगी.

Conclusion:वंही पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता,मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता ने भी दिल्ली में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है.प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में आपसी विरोधाभास की जो स्थिति बनी हुई है. उससे प्रभारी को अवगत कराया गया है.क्योंकि इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है.साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भी मार्गदर्शन लिए गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.