ETV Bharat / state

प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनायी गई, कांग्रेसियों ने नेहरू के संकल्पों को पूरा करने की ली शपथ

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 7:49 PM IST

रांची में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की जयंती धूमधाम से मनायी गई. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Congressmen celebrating the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru
पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाते कांग्रेसी

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेशभर में सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनायी गई. रांची के एचईसी परिसर स्थित चाचा नेहरू की प्रतिमा स्थल और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के तत्वावधान में जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित की.

ये भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष व सांसदों ने पंडित नेहरू को संसद भवन में अर्पित की श्रद्धांजलि

नेहरू ने सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत का निर्माण किया थाः इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता के बाद अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण किया था. उनका अतुल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था. साथ हीं देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था. सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे.

एचईसी और बोकारो स्टील प्लांट नेहरू की देनः उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ था, तब एक सुई भी इस देश मे नहीं बनती थी. ऐसे में पंडित नेहरू ने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए एचईसी (HEC), बोकारो स्टील प्लांट सहित देशभर में कई कंपनियां खड़ी की थी. जिसे आज भाजपा की मोदी सरकार बेचने और बांटने में लगी है. उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन चाहे लाख नेहरू की उपलब्धियों को नजरअंदाज करे, लेकिन यह देश उनका आजीवन कृतज्ञ रहेगा.

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे नेहरूः इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता की पुरजोर वकालत करने वाले, वैज्ञानिक व सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के बच्चों के चाचा नेहरू, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को आज पूरा देश नमन कर रहा है. इस दाैरान उपस्थित कांग्रेसियों ने नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में ये थे माैजूदः राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, निरंजन पासवान, जगदीश साहू, नेली नाथन, भानू प्रताप बड़ाईक, प्रेम कुमार, सुरेन राम, केके गिरी, सुभाष अग्रवाल, उमेश चौधरी, राजीव प्रकाश चौधरी, बिनोद सिंह, प्रभात कुमार, नरेन्द्र लाल गोपी, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा, अजय सिंह, फिरोज रिज्वी मुन्ना, छोटू सिंह, विकास सिंह, अख्तर अली, अनिल उरांव, सुरेश कुमार, राजन वर्मा, आरपी राय, मो. फिरोज आलम, अजय कुमार आदि माैजूद थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.