रांचीः ग्रीस में भारतीय राजदूत अमृत लुगून ने बुधवार को झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया. झारखंड विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ नाथ महतो से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यालय से बाहर हैं. झारखंड विधानसभा के सचिवीय कक्ष में उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया.
अमृत लुगून ने झारखंड विधानसभा की "सभा वेश्म" पुस्तकालय को देखा. इस दौरान उन्होंने "सभा वेश्म" की गुंबद पर स्थापित वास्तुकला की काफी सराहना भी की. झारखंड विधानसभा की ओर से ग्रीस की पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी के लिए उन्हें कुछ पुस्तकें भी दी गईं. जिसमें विशिष्ट रूप से झारखंड विधानसभा का उद्भव, विकास, झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली है.
इसे भी पढे़ं: किशोरगंज बवालः सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, कुछ लोग घात लगाकर मेरे इंतजार में बैठे थे, नहीं बख्शे जाएंगे उपद्रवी
इस भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में उनका एक संवाद सत्र झारखंड विधानसभा के वरीय पदाधिकारियों के साथ भी हुआ. जिसमें उन्होंने ग्रीस की समसामयिक बातें और वहां के पॉलिटिकल सिस्टम के बारे में बताया.