ETV Bharat / state

रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि मेला का आयोजन, अलग-अलग स्टॉल लगाए गए - रांची के बुढ़मू प्रखंड में रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र

रांची के बुढ़मू प्रखंड में रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में झारखंड सरकार की ओर से संचालित सिंचाई योजना की जानकारी स्टॉल लगाकर दी गई.

रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि मेला का आयोजन, अलग-अलग स्टॉल लगाए गए
मेले का उद्घाटन
author img

By

Published : Jan 22, 2020, 7:33 PM IST

रांचीः जिले के बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के चैनगढ़ा पंचायत स्थित लवगड़ा गांव में रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि मेला का आयोजन किया गया. इस दौरान कृषि मेला में खेतों में उगाए गए फसल में सब्जी, फल और फूल के साथ हाथों से बनाए गए बुनकर के वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया.

देखें पूरी खबर

और पढ़ें- खूंटी में शिल्प उत्सव मेला का आयोजन, हस्तनिर्मित समानों की बढ़ी डिमांड

स्टॉल लगाकर जानकारी

वहीं, दूसरी ओर झारखंड सरकार की ओर से संचालित सिंचाई योजना के लाभ की जानकारी स्टॉल लगाकर दी गई. कार्यक्रम में आत्मा संस्था से जुड़ी जानकारी भी किसानों को दी गयी. इस दौरान रामकृष्ण मिशन के छात्रों ने प्रैक्टिकल कर जल संचयन, एक साथ अन्य खेती करने की विधि और पशु पालन, मुर्गी पालन, मतश्य पालन के आलावा उन्नत किस्म के बीजों का स्टॉल लगाकर जैविक खेती में उर्वरक की जानकारी तथा भूम्मी संरक्षण के लिए होने वाले लाभ किसानों को बताया. वहीं, ट्रैक्टर आसान किस्त में लेने के लिए संस्था से संपर्क करने की बात कही गई. इसके साथ ही जिला से आए अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक का स्वागत रामकृष्ण मिशन के छात्रों की ओर से स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्वागत किया गया. इस मौके पर कांके विधायक समरी लाल मौजूद रहे.

Intro:बुढ़मू, प्रखंड क्षेत्र के चैनगढा़ पंचायत स्थित लवगड़ा गांव में रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यांग कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा आयोजित कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि मेला में खेतों में उगाये गये फसल में सब्जी, फल और फूल के साथ हाथों से बनाए गए बुनकर के वस्तुओं का स्टाल लगाया गया था। वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार के द्वारा संचालित सिचाई योजना का लाभ की जानकारी स्टाल लगाकर दिया गया। और कार्यक्रम में आत्मा संस्था से जुडी़ जानकारी किसानो को दिया गया। इस दौरान रामकृष्ण मिशन के छात्रो ने प्रेटीकल कर जल संचयन, एक साथ अन्य खेती करने की विधि और पशु पालन, मुर्गी पालन, मतश्य पालन के आलावे उन्नत किस्म के बीजो का स्टाल लगाकर जैविक खेती में उर्वरक की जानकारी तथा भूम्मी संरक्षण के लिए होने वाले लाभ किसानो को बताया । वहीं ट्रेक्टर आसान किस्त में लेने के लिए संस्था से संपर्क करने की बात कहा गया।  इसके साथ ही जिला से आए अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक का स्वागत रामकृष्ण मिशन के छात्रों के द्वारा स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्वागत किया गया। और योगा का प्रदर्शन अतिथियों के समक्ष दिखाया गया। उपस्थित अतिथियो ने किसानो को संबोधित करते हुए समस्याओं और लाभो को विस्तार से बताया। और जैविक खेती से अच्छा उपज करने के लिए अखिलेश कुमार महतो को प्रथम पुरस्कार और बेस्ट कृषक के लिए शिववालय महतो लवगढ़ा निवासी को पुरस्कार दिया गया । इस मौके पर विधायक समरी लाल, जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, मुखिया सतनारायण मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, रामकृष्ण मिशन के सचिव भावेशानंद महाराज, इंद्रजीत महाराज, राजू महाराज, डॉ अजीत सिंह, डॉक्टर दीपक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि संरक्षक पनेश्वर महतो, सुखलाल महतो,  राजकुमार महतो, ब्रह्मचारी राजू चेतन, उत्पल नाथ सहदेव, बिंटू लाल सहदेव, राजू गोस्वामी, मेला अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, सचिव अखिलेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष चेतलाल महतो, सदस्य आनंद लोहरा, प्रशांत कुमार के साथ सुरक्षा व्यवस्था में बुढ़मू थाना के एसआई हरिहर सिंह मेला में उपस्थित थे।Body:NoConclusion:No

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.