रांची: झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का मापदंड जेईई मेंस का स्कोर तय किया गया है. किसी दूसरे माध्यम से नामांकन नहीं लिया जा रहा है. नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन निर्धारित है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने इसे लेकर सूचना जारी की है.
जेसीईसीईबी ने एकेडमिक ईयर 2021-22 में एडमिशन को लेकर नोटिस जारी किया है. बता दें कि राज्य में 17 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं. जिसमें राज्य सरकार का अपना एक संस्थान है. तीन इंजीनियरिंग कॉलेज पीपीपी मोड पर टेक्नो इंडिया की मदद से चल रहे हैं. 13 प्राइवेट तकनीकी संस्थान हैं. इन 17 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 4,725 सीटें हैं.
क्या है नोटिस में?
जेसीईसीईबी ने अपने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेंस स्कोर से एडमिशन लिया जाएगा. इस साल से एक वर्ष में चार बार जेईई मेंस की परीक्षा ली जा रही है. चार बार होने वाली किसी भी एक परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. यहां के संस्थानों में एडमिशन के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. इसी के आधार पर एडमिशन लिए जाएंगे.
कहां कितनी सीटें-
कॉलेज | सीटें |
बीआईटी सिंदरी | 680 |
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी हजारीबाग | 210 |
रामगोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा | 336 |
गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो | 240 |
आरटीसी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची | 240 |
बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर | 174 |
केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद | 420 |
आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर | 350 |
सीआईटी टाटीसिल्वे रांची | 390 |
डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू | 180 |
निलेय एजुकेशन ट्रस्ट (ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन) ठाकुरगांव रांची | 300 |
मैरीलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर | 225 |
अवध इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी | 60 |
अवध कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर जमशेदपुर | 20 |
दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज | 300 |
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज | 300 |
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज | 300 |