ETV Bharat / state

कांग्रेसी नेता अजय दुबे का आकस्मिक निधन, प्रदेश कांग्रेस ने जताया गहरा दुख - death of Congress leader Ajay Dubey

पूर्व मंत्री और विश्रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बेटे अजय दुबे आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

कांग्रेसी नेता
author img

By

Published : Nov 11, 2019, 7:51 PM IST

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूर्व मंत्री और विश्रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बेटे अजय दुबे आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने अजय दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है.

जानकारी देते कार्यकारी अध्यक्ष

ददई दुबे के बेटे और युवा कांग्रेस नेता अजय कुमार दुबे के आकस्मिक निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक के बाद अजय दुबे को बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार दोपहर में उनका निधन हो गया. उनके निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर है. जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो और पलामू जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने अजय दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें:- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता ने गिनाई समस्या, कहा- विधायक ही हैं प्रॉब्लम

बता दें कि अजय दुबे 2014 में कांग्रेस के टिकट पर पलामू जिला के विश्रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके थे. इस बार भी वे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे थे. जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनका नाम केंद्रीय समिति को प्रस्तावित भी किया था, लेकिन कांग्रेस की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को उनके पिता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का नाम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया. इधर उनकी मौत की खबर से कांग्रेसियों में शोक की लहर है.

Intro:रांची.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूर्व मंत्री और विश्रामपुर कैंडिडेट चंद्रशेखर दुबे के बेटे और पलामू के युवा कांग्रेसी नेता अजय दुबे के सोमवार को आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने अजय दुबे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है।

Body:वही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजय दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे के बेटे थे और 2004 में विश्रामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार भी रहे थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है।

वहीं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने अजय दुबे के निधन को लेकर कहा है कि किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अजय दुबे हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से पलामू प्रमंडल में कांग्रेस को गहरा झटका लगा है।

Conclusion:इस बाबत प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश अजय दुबे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के लिए ये अपूरणीय क्षति है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.