ETV Bharat / state

सीएम हेमंत सोरेन का ऑपरेशन एयरलिफ्ट जारी, अंडमान निकोबार से 180 प्रवासी लाए जा रहे झारखंड

author img

By

Published : May 30, 2020, 5:24 PM IST

पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. झारखंड में प्रवासी मजदूरों का आने का सिलसिला भी जारी है. हेमंत सरकार लगातार राज्य के बाहर फंसे प्रवासियों को वापस ला रही है. 30 मई को अंडमान निकोबार से 180 झारखंडवासियों को रांची हवाई मार्ग से लाया जा रहा है.

180 migrants being brought to Jharkhand by air from Andaman nikobar
आंडमान निकोबार से झारखंड आ रहे प्रवासी

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऑपरेशन एअरलिफ्ट जारी है. इसी क्रम में शनिवार को अंडमान निकोबार से 180 झारखंडवासियों को वहां से रांची हवाई मार्ग से लाया जा रहा है. ये वह लोग हैं जो अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए थे. तय कार्यक्रम के अनुसार इंडिगो की एक चार्टर्ड फ्लाइट उन्हें पोर्टब्लेयर से रांची ला रही है, उम्मीद की जा रही है कि शाम को 6:00 बजे के बाद वह रांची पहुंचेंगे.

मजदूरों में खुशी
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसे लेकर लगभग 21 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसका पेमेंट राज्य सरकार करेगी. बता दें के अंडमान निकोबार द्वीप समूह से प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए पिछले 48 घंटे से मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत निगरानी में नगर विकास विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग और कोरोना नियंत्रण कक्ष के जरिये पोर्टब्लेयर में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन स्थापित कर झारखंड आने वाले प्रवासी मजदूरों को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न क्षेत्रों से पोर्टब्लेयर हवाई अड्डे तक लाया गया.

इसे भी पढे़ं:- भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड सरकार की सख्ती, जज समेत कई के खिलाफ जांच के आदेश

इससे पहले शुक्रवार को लेह और लद्दाख से हवाई जहाज से प्रवासी मजदूर वापस रांची लाया गया था. आपको बता दें कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 458000 से अधिक लोग झारखंड वापस लौट चुके हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.