ETV Bharat / state

पूर्व विधायक अर्जुन राम ने दसवीं बार किया नामांकन, रामगढ़ से भरा पर्चा

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. रामगढ़ विधानसभा के लिए रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम ने दसवीं बार नामांकन किया है.

अर्जुन राम
author img

By

Published : Nov 18, 2019, 7:21 PM IST

रामगढ़ः झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही तीसरे चरण में रामगढ़ और बड़कागांव सीट पर नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सोमवार को कुल 9 लोगों ने रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र खरीदा है. रामगढ़ से पूर्व विधायक अर्जुन राम ने दसवीं बार विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र भरा.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019ः सीनियर सिटीजन मतदाताओं की राय, कहा- ऐसा हो क्षेत्र का विधायक

तीन बार लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

रामगढ़ से पूर्व विधायक अर्जुन राम तीन बार लोकसभा चुनावों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. हालांकि उन्हें लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा था. नामांकन के दौरान अर्जुन राम ने कहा कि झारखंड अलग करने के लिए उन्होंने बहुत लड़ाई लड़ी है. साथ ही जिस उद्देश्य से झारखंड को अलग किया गया था वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है. इस कारण वह दसवीं बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपना नामांकन पत्र भरा है.

Intro:विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है वहीं रामगढ़ विधानसभा के लिए रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम ने दसवीं बार नामांकन किया है

Body:. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही तीसरे चरण रामगढ़ बड़कागांव में नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है आज नामांकन पत्र कुल 9 लोगों ने रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए खरीदा है

वहीं पूर्व विधायक अर्जुन राम ने दसवीं बार विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र भरा अर्जुन राम पूर्व में लोकसभा भी तीन बार लड़ चुके हैं

हालांकि उन्हें लोकसभा और विधानसभा मैं हार का सामना करना पड़ा है

अर्जुन राम ने कहा कि झारखंड अलग करने के लिए उन्होंने बहुत लड़ाई लड़ी है साथ ही जिस उद्देश्य से झारखंड को अलग किया गया था वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है जिसके कारण हुए दसवीं बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान) से अपना नामांकन पत्र भरा है..

बाइट अर्जुन राम पूर्व विधायक सह प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.