ETV Bharat / state

कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास, जाने किन मामले में हुई सजा

author img

By

Published : Jul 11, 2019, 5:33 PM IST

पलामू व्यवहार न्यायालय ने दोहरे हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और उसके साथी उत्तम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सुजीत सिन्हा पर रांची, पलामू, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका समेत कई जिलों में चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा

पलामू: जिला व्यवहार न्यायालय ने कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा और उसके साथी उत्तम सिंह को दोहरे हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सुजीत सिन्हा पर रांची, पलामू, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका समेत कई जिलों में चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. कोर्ट ने सुजीत सिन्हा और उत्तम सिंह को 2007 में हुए भूषण सिंह और सुनील सिंह नामक दो भाइयों के हत्या और रंगदारी के मामले में सजा सुनाई है.

देखें पूरी खबर

बता दें कि 2007 में मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला चौक पर भूषण सिंह और सुनील सिंह नामक दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या का आरोप सुजीत सिन्हा, उत्तम सिंह और सोनू सिंह पर लगा था. दोनों भाइयों की हत्या रंगदारी और टेंडर विवाद में की गई थी. गुरुवार को पलामू व्यवहार न्यायालय के जिला शत्र न्यायधीश पंकज कुमार ने सुजीत सिन्हा और उत्तम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

ये भी पढ़े-पलामू में जलस्तर की समस्या को खत्म करेगा 'बीयर'! ये है प्लान

सुजीत सिन्हा कुख्यात डॉन है. वह जेल में रहते हुए भी झारखंड के कई जिलों में अपना साम्राज्य चलाता रहा है. वह 2014-15 में दुमका जेल ले जाने के क्रम में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था. 2016 में सुजीत सिन्हा को पुलिस ने ओडिशा के पूरी से गिरफ्तार किया था.

Intro:कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जमशेदपुर जेल में बंद है सुजीत सिन्हा

नीरज कुमार । पलामू

कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सुजीत सिन्हा के साथी उत्तम सिंह को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुजीत सिन्हा जमशेदपुर जेल में बंद है। सुजीत सिन्हा पर रांची, पलामू, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका समेत कई जिलों में चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पलामू कोर्ट ने सुजीत सिन्हा और उत्तम सिंह को 2007 में हुए भूषण सिंह और सुनील सिंह नामक दो भाइयों के हत्या और रंगदारी के मामले में सजा सुनाई है।

Body:2007 में मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला चौक पर भूषण सिंह और सुनील सिंह नामक दो भाइयों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सुजीत सिन्हा, उत्तम सिंह और सोनू सिंह पर लगा था। दोनों भाइयों की रंगदारी और टेंडर विवाद में हत्या की गई थी। गुरुवार को पलामू व्यवहार न्यायलय के ज़िला एवं शत्र न्यायधीश षष्ठम पंकज कुमार ने सुजीत सिन्हा और उत्तम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Conclusion:सुजीत सिन्हा कुख्यात डॉन है। वह जेल में रहते हुए झारखंड के कई जिलो में अपना साम्राज्य चलाता है। सुजीत सिन्हा 2014-15 में पुलिस हिरासत से दुमका जेल ले जाने के क्रम में भाग गया था। 2016 में सुजीत सिन्हा को पुलिस ने उड़ीसा के पूरी से गिरफ्तार किया था।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.