ETV Bharat / state

दहेज की बलि चढ़ी नई नवेली दुल्हन! 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

author img

By

Published : Aug 30, 2019, 11:52 AM IST

पलामू जिले के हुसैनाबाद अंतर्गत में नई दुल्हन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई. ससुराल पर आरोप है कि उसने पहले लड़की की पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर की. अब इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही, साथ ही मृतिका के पति और सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है.

दहेज की बलि चढ़ी नई नवेली दुल्हन

पलामू: जिले के हुसैनाबाद अंतर्गत मलवारिया गांव में नव विवाहिता खुशबू की ससुरालवालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी. 12 मई 2019 को ही हुसैनाबाद के पोलडीह गांव निवासी महेंद्र सिंह की बेटी खुशबू की शादी रीति रिवाजों के साथ विकास सिंह के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

देखें पूरी खबर

क्या है पूरा मामला
लड़की वालों का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक समान देकर बेटी को विदा किया था. इसके बावजूद भी खुशबू के ससुराल वाले और दहेज मांग रहे थे. जब खुशबू ने अपने मायके से दहेज मांगने से इंकार कर दिया तो पति के साथ-साथ सास और ससुर भी उसे प्रताड़ित करने लगे. उनकी प्रताड़न इस हद तक बढ़ गई कि उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें- नक्सली हमले के आरोप में JMM नेता गिरफ्तार, एक लाख रुपए का था इनाम, लड़ चुका है चुनाव

पुलिस कर रही कार्रवाई
थाना प्रभारी रास बिहारी लाल का कहना है कि खुशबू कुमारी की शादी लगभग तीन महीने पहले ही विकास सिंह के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि पहली नजर में ये मामला मारपीट के बाद हत्या का लग रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

Intro:NBody:दहेज की बलि चढ़ी खुशबू, तीन माह पहले हुई थी शादी

पलामू : ज़िले के हुसैनाबाद अंतर्गत मलवारिया गांव में नव विवाहिता खुशबू की ससुराल के लोगों ने दहेज़ नहीं लाने पर हत्या कर दी। मालूम हो कि 12 मई 2019 को ही हुसैनाबाद के पोलडीह गांव निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री खुशबू की शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ मलवारिया गांव निवासी विकास सिंह के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज़ के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जबकि महिंद्र सिंह ने अपनी औकात से अधिक समान देकर बेटी को विदा किया था। और नहीं देने की वजह दहेज़ दानवों ने गुरुवार की शाम खुशबू की हत्या कर दी।थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि मृतिका खुशबू कुमारी हुसैनाबाद के पोल्डीह निवासी महेन्द्र सिंह की पुत्री है। इसकी शादी लगभग तीन महीने पूर्व ही हुसैनाबाद के मलवरिया गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के पुत्र विकास सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या से पूर्व उसे पीटा भी गया है, और गला दबाकर हत्या कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले आई है। खुशबू कुमारी के परिजन हुसैनाबाद पहुच गये हैं। खुशबू के पति समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।Conclusion:N
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.