ETV Bharat / state

Savan First Somwari: उत्साह से लबरेज लोहरदगा से निकली भक्तों की टोली, रांची के पहाड़ी मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

author img

By

Published : Jul 9, 2023, 4:40 PM IST

सावन की पहली सोमवारी को लेकर लोहरदगा के लोगों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है. भक्तों की टोली रविवार को ही रांची के पहाड़ी मंदिर के लिए निकल गई है.

Savan First Somwari
लोहरदगा से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों की टोली रांची के लिए निकल चुकी
देखें पूरी खबर

लोहरदगा: सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों की टोली लोहरदगा से रांची के लिए निकल चुकी है. लोहरदगा से रांची के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर शिव भक्तों की यह टोली सोमवार को रांची के पहाड़ी बाबा मंदिर पहुंचेगी. जहां पर भगवान भोलेनाथ के जयकारे के साथ जलाभिषेक करेगी.

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन को लेकर रांची पुलिस की पूरी तैयारी, सादे लिबास में चोर-उच्चकों से निपटेगी खाकी

गाजे-बाजे के साथ निकली टोली: शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है, गाजे-बाजे के साथ निकली शिव भक्तों की टोली भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान थी. लोहरदगा शहरी क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर से महाकाल क्लब के तत्वावधान में लोहरदगा से रांची पहाड़ी बाबा मंदिर तक यह कावड़ यात्रा निकाली गई है.

इनकी मौजूदगी में निकाली यात्रा: चंद्रशेखर आजाद चौक से लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, लोहरदगा एसपी आर राम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के पुत्र कांग्रेस नेता रोहित उरांव, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बलराम कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया.

शहर भ्रमण करते पहुंची शंख नदी: यहां से शुरू हुई कावड़ यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करती हुई शंख नदी पहुंची. जहां पर मंत्रोच्चारण के साथ शिव भक्तों को संकल्प कराया गया. कलश में जल लेकर शिव भक्तों की टोली रांची के लिए रवाना हो गई है. लोहरदगा से पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इन्होंने किया कावड़ियों का स्वागत: शोभायात्रा के साथ खुद सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सूरज प्रसाद, संजय कुमार सिंह चल रहे थे. शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. जगह-जगह पर शिव भक्तों की टोली का स्वागत किया गया. सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त पहाड़ी बाबा के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं.

पहली सोमवारी के लिए दिखा उत्साह: सावन की पहली सोमवारी पर पहाड़ी बाबा के जलाभिषेक के लिए लोहरदगा से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्तों की टोली रवाना हुई. शिव भक्तों की टोली को लोहरदगा के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी रवाना किया. पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर शिव भक्तों का स्वागत किया गया है. झूमते-गाते हुए शिव भक्तों की टोली पहाड़ी बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकल पड़ी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.