ETV Bharat / state

डीआईजी पहुंचे तिलैया थाना, कहा- नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चला रही है झारखंड पुलिस

author img

By

Published : Sep 18, 2019, 8:20 PM IST

कोडरमा जिले के तिलैया थाने का बुधवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने निरीक्षण किया. इस दौरान डीआईजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड पुलिस काम कर रही है.

डीआईजी पंकज कंबोज

कोडरमा: जिले के तिलैया थाने का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआईजी पंकज कंबोज ने तिलैया थाने में दर्ज कांड और उसके अनुसंधान से जुड़ी रिपोर्ट देखी. इस दौरान डीआईजी ने आपराधिक कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के साथ-साथ साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और ठगी के शिकार लोगों को मदद करने का पुलिस को निर्देश भी दिया.

देखें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने फूंका झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल, कहा- 370 हटाने वाले के साथ रहना है या लगाने वाले के साथ

क्या कहा डीआईजी ने
निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में नक्सली गतिविधियों में कमी जरूर आई है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से नक्सलियों पर अंकुश नहीं लग पाया है. डीआईजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए बिहार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर झारखंड पुलिस काम कर रही है. साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े दर्ज मामलों के आकलन के आधार पर ही अलग साइबर थाने की स्थापना जिलों में की जा सकती है. उन्होंने कहा कि फिलहाल साइबर अपराध से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए साइबर सेल काम कर रही है.

Intro:उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी पंकज कंबोज ने आज तिलैया थाने का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान तिलैया थाने में दर्ज कांड और उसके अनुसंधान से जुड़ी रिपोर्ट डीआईजी ने देखी । डीआईजी के निरीक्षण के दौरान एसपी एम तमिलवानन ,एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के अलावे जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Body:तिलैया थाना पहुँचने के बाद डीआईजी पंकज कंबोज को पुलिस जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । निरीक्षण के दौरान डीआईजी पंकज कंबोज ने कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के साथ-साथ खासतौर पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और ठगी के शिकार लोगों को मदद करने का निर्देश भी पुलिस पदाधिकारियों को दिया ।

Conclusion:निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में नक्सली गतिविधियों में कमी जरूर आई है लेकिन अभी तक पूरी तरह से नक्सलियों पर अंकुश नहीं लग पाया है । डीआईजी ने कहा कि बिहार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर नक्सली गतिविधि रोकने के लिए झारखंड पुलिस काम कर रही है । साइबर अपराध से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए डीआईजी पंकज कंबोज ने कहा कि साइबर अपराध से जुड़े दर्ज मामलों के आकलन के आधार पर ही अलग साइबर थाने की स्थापना जिले में की जा सकती है । उन्होंने कहा कि फिलहाल साइबर अपराध से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए साइबर सेल काम कर रही है ।
बाइट:- पंकज कंबोज डीआई जी उत्तरी छोटानागपुर ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.