ETV Bharat / state

President Visit Khunti: राष्ट्रपति के खूंटी आगमन से महिलाओं में खासा उत्साह, महामहिम को महिलाएं सुनाएंगी अपनी आपबीती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खूंटी आगमन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं. राष्ट्रपति महिलाओं से सीधा संवाद करने वाली हैं. इस बातचीत में महिलाएं अपनी आपबीती सुनाएंगी.

author img

By

Published : May 24, 2023, 6:06 PM IST

president in khunti
president in khunti

खूंटी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गुरूवार को जिले में आगमन होने जा रहा है. अपने कार्यक्रम के दोरान राष्ट्रपति एसएचजी महिलाओं से मुखातिब होंगी. जिले की महिलाएं इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 30-35 हजार महिलाएं राष्ट्रपति को सुनने सुबह 9 बजे ही बिरसा कॉलेज मैदान में जुटेंगी.

यह भी पढ़ें:President in Jharkhand: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

सवा दस बजे राष्ट्रपति बिरसा कॉलेज स्टेडियम में पधारेंगी, जहां खूंटी की महिलाएं पारंपरिक वेश भूषा से सुसज्जित नृत्य के साथ राष्ट्रपति का स्वागत करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति जिले की महिलाओं को संबोधित भी करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिले की 22 चयनित एसएचजी की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगी. जिनमे अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली और सामाजिक कुरीतियों से लड़कर आगे बढ़ने वाली महिलाएं अपनी आपबीती राष्ट्रपति को सुनाएंगी.

महिलाओं ने सुनाई अपनी आपबीती: ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए महिलाओं से अपनी कहानी सुनाई. एक महिला कैसे डायन कुप्रथा का शिकार हो गई थी, फिर कैसे वह गरिमा प्रोजेक्ट से जुड़कर काम कर रही है, उसके बारे में बताया. तो वहीं एक महिला ने स्वयं सहायता समूह के जरिए कैसे उसके जीवन में बदलाव आया, उसकी गरीबी दूर हुई और उसकी कमाई बढ़ने लगी, उसके बारे में बताया. वहीं एक और महिला ने समाज में प्रताड़ित महिलाओं की मदद के बारे में जानकारी दी. उसने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर वह महिलाओं को जागरूक करती है. खासकर घरेलू प्रताड़ना की शिकार महिलाएं, डायन बिसाही से पीड़ित महिलाएं, मानव तस्करी, बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूर, यौन हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर खुलकर काम करती है. ये महिलाएं राष्ट्रपति से सीधा संवाद करेंगी.

इन महिलाओं से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी संवाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिन महिलाओं से बातचीत करेंगी उनमें जिले के कर्रा प्रखंड क्षेत्र की सुनीता खलखो, सुनीता धान, खूंटी से सोनामती उरांव, ललिता बारला, दिलेश्वरी देवी, सुरेखा देवी, रेणु देवी, मुरहू से बिरनी टूटी, पौमिला मुंडू, रनिया से सोभा आईंद, सीता मुनि देवी, सावित्री देवी, तोरपा विश्वासी तोपनो, अंजोरेम कुल्लू, सोनी तिर्की, अंजली कच्छप इसके अलावा ट्राइफाईड से जुड़ी महिलाओं में खूंटी प्रखंड से रीना कुजूर, सुमन तिडू, रांची के बुंडू से पार्वती हस्सा, सिमडेगा के कोलेबिरा से ज्योति सुरीन, हजारीबाग से संगीता कुमारी, दुमका से सुकुरमुनि गिरही, चाईबासा से सुमित्रा सरदार, कल्पना सरदार जबकि बिहार के बगहा से रुक्मणी देवी शामिल होंगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.