ETV Bharat / state

हजारीबाग: अवैध संबंध को लेकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

author img

By

Published : May 30, 2020, 8:07 PM IST

हजारीबाग में बीते दिनों एक अपहरण के बाद हत्या मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

एसपी
एसपी

हजारीबाग: जिले में पुलिस ने 27 मई को हुए बिरजू मुर्मू के अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्भेदन किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या नाजायज संबंध को लेकर की गई थी. मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

देखें पूरी खबर

चार लोगों को किया गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस को विजय मुर्मू के अपहरण को लेकर उसकी पत्नी मीना देवी ने बड़कागांव थाना में आवेदन दिया था. इस मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है. जिसमें जानकारी मिली है कि विजय का अपहरण और उसकी हत्या गांव की एक महिला के साथ संबंध को लेकर की गई थी.

ये भी पढे़ं- शुक्रवार को झारखंड में पाए गए 45 करोना के पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 521

इस मामले में चार आरोपी किशन मुर्मू, रामदास मुर्मू, बालेश्वर मुर्मू और बंधन उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसने स्वीकार किया है कि उसने बिरजू मुर्मू की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने के लिए जंगल में चट्टानों के बीच सुरंग में फेंक दिया. साथ ही साथ पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि वह अपने मोटरसाइकिल से काम खत्म कर घर लौट रहे थे. उसी दौरान यह चार आरोपियों ने उन्हें जंगल में खाने पीने के लिए बुलाया और फिर वही घटना को अंजाम दिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.