ETV Bharat / state

विधानसभा चुनाव 2019: हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

author img

By

Published : Sep 21, 2019, 7:35 PM IST

झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है. इसको लेकर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मेनिफेस्टो ईटीवी भारत से साझा किया है.

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

हजारीबाग: झारखंड की 81 विधानसभा सीट में हजारीबाग अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हजारीबाग से कई राजनीतिक चेहरे निकले जिन्होंने देश में अपनी पहचान बनाई. जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 होने वाले हैं. इसको लेकर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मेनिफेस्टो ईटीवी भारत से साझा किया है.

वीडियो में देखें ये स्पेशल स्टोरी

जनता का मेनिफेस्टो:

  • महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • बेहतर सड़कों का निर्माण
  • पेयजल की व्यवस्था
  • रोजगार की व्यवस्था
  • बेहतर ड्रेनेज सिस्टम
  • हैंडपंप की व्यवस्था
  • हजारीबाग घोषित हो अकाल क्षेत्र
  • बाजारों में शौचालय की व्यवस्था
  • बेरोजगारी से बढ़ रहा पलायन
  • बेहतर यातायात व्यवस्था
  • लोगों को जाम से मिले निजात
  • महिला सुरक्षा पर जोर

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2019: लातेहार विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

वहीं, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपने मेनिफेस्टो में कई मुद्दों पर बल दिया. इसमें खासकर रोजगार प्रमुख है. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां के लोगों का कहना है कि कई संस्थान बने हैं, लेकिन उन संस्थान से पास किए बच्चों को यहां रोजगार नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही जनात ने कहा कि हजारीबाग में उद्योग करखानों की भी बेहद कमी है.

हजारीबाग: झारखंड की 81 विधानसभा सीट में हजारीबाग अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हजारीबाग से कई राजनीतिक चेहरे निकले जिन्होंने देश में अपनी पहचान बनाई. जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 होने वाले हैं. इसको लेकर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मेनिफेस्टो ईटीवी भारत से साझा किया है.

वीडियो में देखें ये स्पेशल स्टोरी

जनता का मेनिफेस्टो:

  • महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • बेहतर सड़कों का निर्माण
  • पेयजल की व्यवस्था
  • रोजगार की व्यवस्था
  • बेहतर ड्रेनेज सिस्टम
  • हैंडपंप की व्यवस्था
  • हजारीबाग घोषित हो अकाल क्षेत्र
  • बाजारों में शौचालय की व्यवस्था
  • बेरोजगारी से बढ़ रहा पलायन
  • बेहतर यातायात व्यवस्था
  • लोगों को जाम से मिले निजात
  • महिला सुरक्षा पर जोर

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2019: लातेहार विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

वहीं, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपने मेनिफेस्टो में कई मुद्दों पर बल दिया. इसमें खासकर रोजगार प्रमुख है. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां के लोगों का कहना है कि कई संस्थान बने हैं, लेकिन उन संस्थान से पास किए बच्चों को यहां रोजगार नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही जनात ने कहा कि हजारीबाग में उद्योग करखानों की भी बेहद कमी है.

Intro:हजारीबाग झारखंड के 81 विधानसभा क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हजारीबाग से कई राजनीतिक चेहरा जिन्होंने देश में अपनी पहचान बनाई है। जिसमें एकीकृत झारखंड बिहार के मुख्यमंत्री केबी सहाय रहे हैं तो देश के वित्त एवं विदेश मंत्री यशंवत सिन्हा भी इसी विधानसभा क्षेत्र से आते है ।इस कारण इस क्षेत्र को काफी उर्वरा राजनीतिक दृष्टिकोण से माना जाता है।


Body:हजारीबाग विधानसभा की छोटानागपुर पठार का एक हिस्सा है। क्षेत्र कई पठार पहाड़ों और घाटियों से भरा है। इस क्षेत्र मे आदिवासी जनजाति समाज के लोगों के भी अधिकता देखी जाती है। जनजाति समाज के लोगों को संरक्षित रखने के लिए यहां विशेष योजना भी चलाई जा रही है। 1991 की जनगणना के बाद हजारीबाग को तीन पृथक जिला हजारीबाग चतरा एवं कोडरमा में विभाजित किया गया। दो सबडिवीजन चतरा और कोडरमा को स्वतंत्र जिले की स्थिति में अपग्रेड किया गया ।

हजारीबाग सदर विधानसभा में कुल मतदाता की बात की जाए तो 1601947 वोटर हैं। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 85 2007 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 74 9940 है। मतदान केंद्र की बात की जाए तो 486 केंद्र हैं।

अगर बात की जाए 2014 विधानसभा चुनाव की कुल मतदाताओं की संख्या उस वक्त 1517 9901 थी। जिसमें पुरुष मतदाता 81 1831 महिला मतदाता 70 6068 थी।

2014 विधानसभा में मनीष जायसवाल भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को 27129 वोट से पराजित किया था। 2009 और 2005 में हजारीबाग से कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ नारायण सिंह विधायक थे ।कांग्रेस का 2009 में विधायक होने के बावजूद सौरव नारायण सिंह ने चुनाव नहीं लड़े। उनकी जगह पर जयशंकर पाठक ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और लगभग 10000 वोट पाया था।

मजेदार बात यह है कि वर्तमान समय में प्रदीप प्रसाद जो कांग्रेस के नेता थे उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदीप प्रसाद बगोदर में अपना जनाधार तलाश कर रहे हैं। ऐसे में 2014 विधानसभा में भाजपा को जिसने टक्कर दिया था अब 2019 विधानसभा चुनाव में नजर नहीं आएंगे। इसलिए सीट मनीष जायसवाल के लिए सुरक्षित माना जा रहा है अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो।

वही हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के वोटर कि माना जाए कि वह मेनिफेस्टो में क्या चाहते हैं तो उन्होंने कई मुद्दों पर बल दिया है। जिसमें खासकर रोजगार प्रमुख है। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां के लोगों को कहना है कि कई संस्थान बने हैं लेकिन उन संस्थान से पास किए बच्चे को यहां रोजगार नहीं मिल रही है यह एक बड़ी समस्या है। इसके अलावा यहां उद्योग कर खाने की भी कमी है।


Conclusion:बहरहाल जनता किसे इस बार हजारीबाग से विजय बनाकर सदन तक भेजती है यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन यह बात तय है कि जनता अब विकास के आधार पर अपना वोट उम्मीदवार को देगी।

गौरव प्रकाश ईटीवी भारत हजारीबाग
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.