ETV Bharat / state

हेमंत सरकार नई बोतल में पुरानी शराब, पहले भी आजमा चुके है लोगः पूर्व सांसद सूरज मंडल

author img

By

Published : Sep 18, 2020, 8:01 PM IST

शिबू सोरेन के करीबी माने जाने वाले गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कोई नई सरकार नहीं है. ये पूर्व में भी 14 महीने झारखंड में शासन कर चुके हैं.

godda former mp targeted hemant government
पूर्व सांसद सूरज मंडल

गोड्डाः जिले के पूर्व सांसद सूरज मंडल ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार नई नहीं है, बल्कि नई बोतल में पुरानी शराब है, जिसे पीकर भी लोगों ने 14 महीने तक झारखंड की कमान सौंपी थी. रघुवर दास के नाकामी के कारण ही यह सरकार बनी है, जिसकी वजह से आज राज्य में विकास रुक सा गया है.

पूर्व सांसद सूरज मंडल

झारखंड सरकार पर निशाना साधा
शिबू सोरेन के करीबी माने जाने वाले गोड्डा के पूर्व सांसद सूरज मंडल ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार कोई नई सरकार नहीं है. ये पूर्व में भी 14 महीने झारखंड में शासन कर चुके हैं. जिन आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनाया था, वह पूरा नहीं हुआ. आज जो सरकार है, वह नई बोतल में पुरानी शराब है और जनता ने झामुमो को जिताया नहीं है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराया है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, कोरोना रोकथाम को लेकर पुख्ता इंतजाम

झारखंड के लोगों का हित नहीं
पूर्व सांसद ने कहा कि रघुवर के कारण भाजपा सत्ता से बाहर हुई है. आज सड़कों का हाल हर तरफ बेहाल है. साथ ही विकास की गति थम गई है और लोग रोजी रोटी के भटक रहे है. उन्होंने कहा कि कितने आंदोलनों के हिस्सा बन झारखंड अलग किया गया, लेकिन झारखंड के लोगों का हित नहीं हुआ.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.