ETV Bharat / state

जलेश्वर महतो के बयान पर ब्राह्मण नाराज, कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

author img

By

Published : Oct 29, 2022, 8:43 PM IST

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के बयान से राजनीति गरमा गई है. ब्राह्मण समाज जालेश्वर के बयान से नाराज है और उनपर कार्यवाई की मांग कर रहा है. (Brahmin angry with Jaleshwar Mahto statement)

Brahmin angry with Jaleshwar Mahto statement

गिरिडीह/धनबाद: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के विवादित बयान के बाद ब्राह्मण समाज नाराज हो गया है (Brahmin angry with Jaleshwar Mahto statement). ब्राह्मणों ने जलेश्वर के बयान की कड़ी निंदा की है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो का विवादित बयानः जितने बड़े ऑटोमैटिक कसाई खाना है, वो ब्राह्मणों के हैं

गिरिडीह में विरोध: सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बयान पर नाराजगी जाहिर की है. सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय ने कहा है कि जलेश्वर महतो ने ब्राह्मण समाज पर जिस तरह अपमानित करने की कोशिश की है, यह क्षमा योग्य नहीं है. जलेश्वर महतो जैसे विचार वाले नेताओं के कारण ही समाज में दुर्भावना और जातीय वैमनस्यता फैलती है. दीपक उपाध्याय ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा है कि पूरा देश जानता है कि गोवंश और गोमांस का व्यापार कौन करते हैं लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि उनके खिलाफ बोल सकें. कहा कि अभी चारों ओर छठ महापर्व का माहौल है. ब्राह्मण समाज इस पर्व का सबसे बड़ा वाहक है जिसने पूरे समाज को सूर्य की उपासना का पाठ पढ़ाया है आज भी धर्म,संस्कृति और आध्यात्म की रक्षा के लिए पूरा ब्राह्मण समाज तत्पर है.

उन्होंने कहा कि समाज को धर्म, अध्यात्म और सद्भावना का मार्ग बताने वाले ब्राह्मण समाज को उन्होंने क्या सबसे कमजोर और गिरा हुआ समझ लिया है कि उन्हें कोई भी कुछ बोल कर निकल जायेगा. जलेश्वर महतो के इस बयान की महासंघ ना सिर्फ निंदा करता है, बल्कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष से मांग करता है कि उन्हें पार्टी से अविलंब निष्कासित करें. जलेश्वर महतो अपने इस घृणित मानसिकता वाले बयान के लिए ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक क्षमा नहीं मांगते हैं और उसे वापस नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगा.

ये भी पढ़ें- जलेश्वर महतो के विवादित बयान से बढ़ा झारखंड का सियासी पारा, कांग्रेस ने GOOGLE पर फोड़ा ठीकरा

धनबाद में भी आक्रोश: जलेश्वर महतो के बयान के बाद धनबाद में भी ब्राह्मण समाज के लोग आक्रोशित हैं. बाघमारा ब्राह्मण कल्याण मंच ने जलेश्वर महतो के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. ब्राह्मण कल्याण मंच ने कहा माटिगढ़ में आयोजित गोवर्धन पूजा में मच से जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों को आहत करने वाला बयान दिया है. ऑटोमेटिक कसाई खाना संचालन करने की बात ब्राह्मण समाज द्वारा करने की बात के साथ हिंदुस्तान को सबसे बड़ा गो तस्करी करने वाला देश बताया था, जो जलेश्वर महतो के ओछी बयान देने को प्रमाणित करता है. जलेश्वर महतो के प्रति ब्राह्मण समाज मे गुस्सा है. उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज चरणबद्ध आंदोलन करेगी, साथ ही उनपर मुकदमा दर्ज कराएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.