ETV Bharat / state

मंत्री बादल पत्रलेख ने कृषि कानून को बताया कलरफ़ुल एक्सरसाइज, कहा- नहीं होने देंगे किसानों की हत्या

author img

By

Published : Oct 2, 2020, 4:45 PM IST

झारखंड के कृषि मंत्री पलामू प्रमंडल के दौरे पर हैं. इस दौरान शुक्रवार को वो गढ़वा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कृषि और किसानों की स्थिति की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने कृषि कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

agriculture-minister-targeted-central-government-with-regard-to-agriculture-law-in-garhwa
कृषि मंत्री ने की बैठक

गढ़वा: कृषि कानून को लेकर झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख काफी नाराज हैं. उन्होंने इस कानून को कलरफ़ुल एक्सरसाइज बताया है. उन्होंने कहा कि इस एक्ट से झारखंड के किसानों की हत्या नहीं होने देंगे, झारखंड की गठबंधन सरकार इस एक्ट को बर्दाश्त नहीं करेगी. उसके अलावा उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों का दो हजार करोड़ रुपये के ऋण को माफ किया जाएगा. मंत्री ने खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है.

देखें पूरी खबर

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख इन दिनों पलामू प्रमंडल के दौरे पर हैं. इस दौरान शुक्रवार को वो गढ़वा पहुंचे और कुछ प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की. जिसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कृषि और किसानों की स्थिति की जानकारी ली. मंत्री ने अधिकारियों से पहले दिए गए निर्देशों के पालन और कृषि विभाग की योजनाओं को लागू करने के बारे में पूछा. उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भी एक बैठक की, जिसमें उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:- फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का समापन, CRPF ने लगाई 1 लाख 10 हजार किलोमीटर की दौड़

बादल पत्रलेख ने केंद्र के कॄषि कानून पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि कृषि स्टेट का सब्जेक्ट है. इस कानून के लिए विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया गया. कानून को लाकर केंद्र सरकार ने राज्य के संवैधानिक शक्तियों पर प्रहार किया है. इसे झारखंड की गठबंधन सरकार बर्दास्त नहीं करेगी. झारखंड की सरकार किसानों को सशक्त बनाने में जुटी है, हम अपने रिसोर्स से किसानों को सर्वसुविधायुक्त बनाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.