जमशेदपुर: झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने मुद्दें के साथ राज्य की जनता के बीच जा रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस 17 अक्टूबर से जनआक्रोश रैली निकालेगी. कांग्रेस पहले चरण में चार प्रमंडल में रैली करेगी.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने जमशेदपुर में बताया कि पार्टी 17 अक्टूबर से जनआक्रोश रैली की शुरुआत करेगी. रैली में पार्टी के शीर्ष नेता आरपीएन सिंह शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि रैली के जरिए पार्टी जनता को वर्तमान सरकार की विफलताओं के बारे में बताने का काम करेगी.
ये भी देखें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: डालटनगंज सीट से विधायक आलोक चौरसिया का रिपोर्ट कार्ड
वर्तमान सरकार ने सिर्फ घोषणाएं की है, जबकि धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है. बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है. कार्यकारी अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 अक्टूबर को जामताड़ा में होने वाली जनआक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. उन्होंने दावा किया है कि रैली ऐतिहासिक होगी.
झारखंड में कांग्रेस कब और कहां करेगी जनआक्रोश रैली
- 17 अक्टूबर- लातेहार
- 21 अक्टूबर- बोकारो
- 22 अक्टूबर- जामताड़ा
- 23 अक्टूबर- जगन्नाथपुर कोल्हान
- रांची हटिया के लिए तारीख तय नही हुआ है.