ETV Bharat / state

जमशेदपुरः भाजपा आज शाम फूंकेगी सीएम का पुतला, अपराध में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

author img

By

Published : Oct 20, 2020, 11:38 AM IST

जमशेदपुर में मंगलवार शाम 5 बजे भाजपा सीएम का पुतला फूंकेगी. भाजपा महानगर ने सरकार के दस माह के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया है.

BJP will burn effigy of CM this evening in jamshedpur
भाजपा जमशेदपुर में सीएम का पुतला फूंकेगी

जमशेदपुरः कांग्रेस-झामुमो गठबंधन के 10 महीने के कार्यकाल में हुई आपराधिक वारदातों के खिलाफ जमशेदपुर महानगर में भाजपा मंगलवार शाम 5 बजे प्रदर्शन करेगी. इस दौरान जिले के सभी 28 मंडल में भाजपा कार्यकर्ता सीएम का पुतला फूंकेंगे. इस बाबत भाजपा महानगर ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें-अंतिम चयनित से अधिक अंक आने के बाद भी नहीं मिली नौकरी, हाई कोर्ट ने याचिका किया खारिज

विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा जमशेदपुर महानगर अधीन सभी 28 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त करेंगे. विज्ञप्ति में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 10 माह का कार्यकाल झारखंड के लिए अभिशाप बन गया है. हर क्षेत्र में प्रदेश पिछड़ रहा है. दो दिन पूर्व दुमका में शर्मनाक घटना हुई.

महिलाओं के साथ लगातार दुर्व्यवहार हो रहा है. इन शर्मनाक घटनाओं पर कार्रवाई के बजाय मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट लापरवाह बनी हुई है. इसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में शाम 5 बजे से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेंगे.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.