दुमका: जिले के जामा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत के लकड़दिवानी गांव में गांधी जयंती के अवसर पर सांसद सुनील सोरेन ने किसान चौपाल लगाई. कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई. किसान चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि गांधीजी ने अंग्रेजों के साथ अहिंसा की लंबी लड़ाई लड़ी, तभी हम लोगों को अजादी मिली.
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कृषि कानून की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अब फसल बेचने के लिए किसानों को कहीं जाने के जरूरत नहीं है, फसल का इकरारनामा करने वाले कंपनी के लोग यहां आकर उचित मूल्य देकर फसल ले जाएंगे, पहले किसानों को सही मूल्य नहीं मिलता था, सही बाजार नहीं मिलता था, लेकिन अब फसल का सही दाम मिलेगा.
इसे भी पढे़ं:- दुमका उपचुनाव में वोटरों को जागरूक करने का काम शुरू, कोरोना सुरक्षा मापदंडों को अपनाते हुए होगा मतदान
सासंद सुनील सोरेन ने किसान चौपाल के दौरान मोदी सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए, तभी हमारा देश सक्षम और आत्मनिर्भर बनेगा. कार्यक्रम में मांझी हड़ाम गोपीन मुर्मू, शोले मरांडी, रूशीलाल हेम्ब्रम, कालेश्वर हेम्ब्रम, विनोद सोरेन, अशोक हेम्ब्रम, अकाश किस्कू, सीरिल हेम्ब्रम, शिवलाल सोरेन, बुधन मरांडी, जोलीआना टोप्पो, सरोदी मरांडी, मलोती हांसदा, सकूल किस्कू, सुनीराम मरांडी, अनूप हेम्ब्रम, जुनस सोरेन, महादेव मुर्मू आदि मौजूद रहे.