ETV Bharat / state

बोकारोः BJP महिला मोर्चा ने महिला कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित, कुपोषण से संबंधित दी जानकारी

author img

By

Published : Mar 14, 2021, 4:38 PM IST

बोकारो में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया. वहीं मौके पर उपस्थित महिलाओं को कुपोषण से संबंधित जानकारी दी गई.

woman corona warrior honored by bjp mahila morcha in bokaro
कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया

बोकारोः जिले में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को सेक्टर-2 के अंबे गार्डन में महिला कोरोना वरियर्स को सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित महिलाओं को कुपोषण से संबंधित जानकारी दी गई. मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मीता सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत यादव, महिला जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, भाजपा विधायक बीरांची नारायण मौजूद रहें. उपस्थित सभी अतिथियों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाली महिला थाना प्रभारी, महिला चिकित्सकों और अन्य महिलाओं को सम्मानित किया.

देखें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें- रांचीः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर BJP ने कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित, बढ़ाया उत्साह

प्रदेश महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष मीता सिन्हा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सम्मानित करने का काम आज पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, इसी को लेकर बोकारो जिले में भी यह आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स के रूप में लोगों की मदद करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आज उपस्थित सभी महिलाओं को कुपोषण से संबंधित भी कई जानकारी दी गई, ताकि वर्तमान समय में जो कुपोषित बच्चे जन्म ले रहे हैं, उनको पूरी तरह से ठीक किया जा सके और उसका असर आने वाले दिनों में हमें दिखाई दें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.