ETV Bharat / city

रांची के लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत, कई अन्य जिलों वज्रपात के साथ बारिश की संभावना

author img

By

Published : May 19, 2022, 5:01 PM IST

रांची में हुई बारिश ने आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि 19 से 23 मई के बीच झारखंड के कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

weather update of Jharkhand
weather update of Jharkhand

रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. सुबह के वक्त चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया. वहीं दोपहर बाद रांची समेत कई इलाकों में बारिश देखने को मिली, इसके ही तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को राहत मिली है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 19 से 23 मई तक राज्य के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्त की गई है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कुछ दिलों में औसतन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है. रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक वर्षा 36.8 मिमी जामताड़ा में दर्ज की गई है, जबकि झारखंड में सबसे अधिक तापमान 44.7 डिग्री डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया है. न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया. वहीं अन्य जिलों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 38.7, जमशेदपुर में 38.3, डाल्टनगंज 44.7, बोकारो 41.1, चाईबासा में 38.8, देवघर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 27.3, जमशेदपुर में 29.0, डाल्टनगंज 30.9, बोकारो में 29.1, चाईबासा में 29.8 और देवघर में 25.8 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.