ETV Bharat / city

झारखंड में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, जानिए कब से मिलेगी राहत

author img

By

Published : Apr 16, 2022, 6:55 PM IST

झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अनुमान के मुताबिक राज्य में 17 से 20 अप्रैल तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

weather update of jharkhand
weather update of jharkhand

रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के तमाम जिलों में लोगों चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 17 से 20 अप्रैल तक उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश होने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं कहीं पर मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात देखी जा सकती है. पिछले 24 घंटों में राज्य का तापमान शुष्क रहा. राज्य के गिरिडीह जिले में लू की स्थिति बनी हुई है, जबकि बोकारो और चाईबासा में रात में के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. झारखंड में अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 43.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जबकि न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया है.

रांची में अधिकतम तापमान 39.7, जमशेदपुर में 42.8, डाल्टनगंज में 43.6, बोकारो में 40.6 चाईबासा में 41.2 देवघर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 25.1 जमशेदपुर में 26.8 डाल्टनगंज 25.2 बोकारो में 24.1 चाईबासा में 28.4 और देवघर में 24.8 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.