ETV Bharat / city

झारखंड में बढ़ती गर्मी ने लोगों को किया परेशान, फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं - Jharkhand news

झारखंड में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. गर्मी से लोगों को बुरा हाल है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की माने तो फिलहार झारखंड के लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

weather update of jharkhand
weather update of jharkhand
author img

By

Published : Apr 8, 2022, 7:43 PM IST

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में गर्मी अपने शबाब पर है. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार मार्च और अप्रैल महीने में बारिश नहीं होने की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ज्यादा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा और और उतर-पूर्व भाग में कई जगहों पर लू की स्थिति रही. झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले 5 दिनों के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले कुछ दिन और झारखंड में अधिकतम तापमान में कुछ बड़े बदलाव नहीं होंगे. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि झारखंड में उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी हिट वेब चलेगी. झारखंड के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिस कारण क्षेत्र में आंशिक बादल देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

झारखंड के प्रमुख जिलों में तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 38.7, जमशेदपुर में 40.5, डाल्टनगंज 42.2, बोकारो 39.5, चाईबासा में 40.4, देवघर में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 21.4, जमशेदपुर में 26.0, डाल्टनगंज 21.5, बोकारो में 21.1, चाईबासा में 25.0 और देवघर में 24.3 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.