ETV Bharat / city

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेकर रांची लौटी सलीमा और निक्की, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

author img

By

Published : Aug 11, 2021, 2:04 PM IST

Updated : Aug 11, 2021, 2:12 PM IST

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में हिस्सा लेकर सलीमा टेटे और निक्की प्रधान रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन खुद दोनों को रिसीव करने पहुंचे. एयरपोर्ट से सीधे दोनों खिलाड़ियों को लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और खेल मंत्री प्रोजेक्ट भवन रवाना हुए. प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री की ओर से दोनों को सम्मानित किया जाएगा और 50-50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा.

ETV Bharat
खिलाड़ियों का स्वागत

रांची: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक नहीं जीत पाई हो, लेकिन चैंपियन टीम ग्रेट ब्रिटेन को जिस तरह से टक्कर दिया, वह काबिले तारीफ है. भारतीय टीम में शामिल झारखंड की दो खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने खेल में अपना शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया. दोनों खिलाड़ी बुधवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन खुद दोनों को रिसीव करने पहुंचे.

इसे भी पढे़ं: हॉकी में चार दशक का सूखा खत्म, अब होगी मेडल्स की बरसात, 'ईटीवी भारत' से बोली टीम इंडिया

टोक्यो ओलंपिक से भारतीय दल स्वदेश वापस लौट गई है. विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान भी बुधवार को रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पंहुचीं. इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन खुद इन खिलाड़ियों को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे.

देखें वीडियो

दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख इनाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टोक्यो में झारखंड की बेटियों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. भारतीय महिला टीम में शामिल दोनों खिलाड़ियों के योगदान से प्रसन्न होकर उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से दोनों को 50-50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है, साथ ही दोनों के कच्चे मकानों को पक्का करने का वादा भी किया है.

देखें वीडियो

इसे भी पढे़ं: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा- पेरिस ओलंपिक में लहराएगा तिरंगा

भारतीय टीम का उम्दा प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. महिला खिलाड़ियों ने अपने जज्बे से यह साबित कर दिया कि वह दुनिया के बेहतर से बेहतर टीमों को टक्कर देने में कहीं पीछे नहीं हैं.

प्रोजेक्ट भवन में सम्मान समारोह

एयरपोर्ट से सीधे दोनों खिलाड़ियों को लेकर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और खेल मंत्री हफीजुल हसन प्रोजेक्ट भवन रवाना हुए. प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दोनों को सम्मानित किया जाएगा और 50-50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा जाएगा. निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह और भारतीय एथलेटिक्स टीम के मैनेजर मधुकांत पाठक भी रांची लौटे हैं.

Last Updated : Aug 11, 2021, 2:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.