ETV Bharat / city

Top@7PM: जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें

झारखंड की 10 बड़ी खबरें... राजधानी रांची में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, नारेबाजी के लिए डाला गया दबाव, Padmashree Chutni Devi: पद्मश्री से सम्मानित होकर रांची लौटी छुटनी देवी, झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ कर रहीं काम, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात, सातवीं से दसवीं JPSC पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका, छात्रों का लगातार विरोध जारी, VAT on Petrol Diesel: क्या पेट्रोल डीजल पर वैट कम करेगी झारखंड सरकार, कैबिनेट बैठक पर टिकी है सबकी नजरें... ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Top@7PM

author img

By

Published : Nov 11, 2021, 7:00 PM IST

top ten news of Jharkhand
झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें
  • राजधानी रांची में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, नारेबाजी के लिए डाला गया दबाव

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में चार कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित युवकों ने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

  • Padmashree Chutni Devi: पद्मश्री से सम्मानित होकर रांची लौटी छुटनी देवी, झारखंड में डायन प्रथा के खिलाफ कर रहीं काम

पद्मश्री छुटनी देवी (Padmashree Chutni Devi) का रांची एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया. अपने लिए ऐसा सम्मान देख कर छुटनी देवी भी अभिभूत हो गईं. यहां उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनका मनोबल बहुत उंचा हो गया है. अब वे दोगुने उत्साह के साथ समाज सेवा करेंगी.

  • पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात

झारखंड के नागपुरी लोक कलाकार मधु मंसुरी हंसमुख को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेने के बाद वह रांची लौट आए हैं. पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख ने ईटीवी भारत से मन की बात साझा की.

  • छठ घाट से पूजा कर लौट रहे युवक पर गोली और बम से हमला, तीन घायल

सरायकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह छठ घाट से लौट रहे विक्की नंदी पर गोली और बम से हमला किया गया. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं.

  • हजारीबाग में छठ घाट से लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

  • सातवीं से दसवीं JPSC पीटी रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका, छात्रों का लगातार विरोध जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एक बार फिर विवादों में है. 7-10th जेपीएससी पीटी रिजल्ट (JPSC PT RESULT) में गड़बड़ी का आरोप लग लगा है. इसे लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार मामले में जांच नहीं करती है तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे.

  • आदिवासियों का राज्यस्तरीय सरना धर्म कोड सम्मेलनः कहा- अब दिल्ली में उठेगी मांग

रांची में आदिवासियों का राज्यस्तरीय सरना धर्म कोड सम्मेलन हुआ. जिसमें सरना धर्म कोड को लेकर अब दिल्ली में आवाज उठाने का फैसला लिया गया है.

  • डायरिया का प्रकोपः जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित इलाकों का कर रही दौरा

धनबाद में डायरिया को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है. ईटीवी भारत पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग रेस है.

  • VAT on Petrol Diesel: क्या पेट्रोल डीजल पर वैट कम करेगी झारखंड सरकार, कैबिनेट बैठक पर टिकी है सबकी नजरें

पेट्रोल डीजल पर केंद्र की ओर से उत्पाद शुल्क करने के बाद सबकी नजरें इसी पर है कि क्या झारखंड सरकार भी वैट (VAT on Petrol Diesel) कम करेगी? शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से लोगों को काफी उम्मीदें है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द पेट्रल डीजल की कीमत पर राहत मिलेगी. झारखंड में पेट्रोल डीजल पर राजनीति (Politics on Petrol Diesel) जमकर हो रही है.

  • तमिलनाडु के तट पर आज पहुंच सकता है चक्रवाती तूफान, रेड अलर्ट, अबतक 12 की मौत

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है. तूफान के मद्देनजर राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.