ETV Bharat / city

Top@1 PM: जानें झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें - JHARKHAND 1 PM

झारखंड की 10 बड़ी खबरें...एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस गिरफ्तार, सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी ने दिया विवादित बयान, राम भक्तों को बताया राक्षस, जनजाति महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- आदिवासी क्षेत्रों में खोले जाएंगे 450 स्कूल, मायके से ससुराल आयी महिला, संदिग्ध हालत में घर में मिला शव, पेट्रोल से सस्ती घुड़सवारी! पैसे बचाने के लिए घोड़े से चलता है कृष्णा, ऐसी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें Top@1PM

top-ten-news-of-jharkhand
झारखंड की अब तक की 10 बड़ी खबरें
author img

By

Published : Nov 12, 2021, 12:54 PM IST

Updated : Nov 12, 2021, 1:00 PM IST

जनजाति महोत्सव में पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी जमकर थिरके. इस दौरान लोक कलाकार अपने बीच सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री को डांस करता देख काफी खुश नजर आए.

  • जनजाति महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- आदिवासी क्षेत्रों में खोले जाएंगे 450 स्कूल

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड जनजाति महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि देश के सीमांत जिलों में एकलव्य स्कूल खुलेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जनजाति के 5 हजार छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. महोत्सव में जनजाति समाज के हस्तशिल्प व पारंपरिक नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा है. केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम धामी ने प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया.

  • रांची में चोरों का आतंक: बिना डरे वारदात को अंजाम दे रहे चोर, 7 दिन में 24 घरों के ताले टूटे

राजधानी रांची में चोरों का आतंक है. पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 से ज्यादा घरों में चोरी हुई है. चोरी की लगातार वारदातों से ऐसा लग रहा है जैसे चोर को किसी भी बात का खौफ नहीं है और शहर में कानून का राज नहीं रह गया है. कुछ मामलों में चोरों ने वारदात के बाद घर में आगजनी भी की है.

  • आतंकी संगठन ने अंबाला डीआरएम को भेजा पत्र, रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन (Lashkar-e-Taiba terrorist organization) से अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) को धमकी भरा एक पत्र मिला है.

  • मायके से ससुराल आयी महिला, संदिग्ध हालत में घर में मिला शव

जामताड़ा के जुमआ गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है. परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

  • महिला की हत्या के बाद शव को पत्थर से कूचा, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

गुमला में एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव पर चाकू से हमले के निशान हैं. इसके अलावा महिला की पहचान छिपाने के लिए उसे बुरी तरह से पत्थर से कूच दिया गया था. पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है.

  • पेट्रोल से सस्ती घुड़सवारी! पैसे बचाने के लिए घोड़े से चलता है कृष्णा

ये महंगाई और ये सवारी, हजारीबाग में पेट्रोल के दाम बढ़ने से युवक घोड़े पर चलता है. कृष्णा कहता है कि पेट्रोल महंगा है तो सोचा क्यों ना अपने ही घोड़े का सवारी की जाए.

  • पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात

झारखंड के नागपुरी लोक कलाकार मधु मंसुरी हंसमुख को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेने के बाद वह रांची लौट आए हैं. पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख ने ईटीवी भारत से मन की बात साझा की.

  • एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस गिरफ्तार

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है.

  • सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी ने दिया विवादित बयान, राम भक्तों को बताया राक्षस

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए जय श्री राम का नारा लगाने वालों की तुलना रामायण के कालनेमि मायावी राक्षस से करते हुए बड़ा बयान दिया.

  • उत्तराखंड में जमकर नाचे अर्जुन मुंडा, जनजाति महोत्सव में दिखा अलग अंदाज

जनजाति महोत्सव में पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी जमकर थिरके. इस दौरान लोक कलाकार अपने बीच सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री को डांस करता देख काफी खुश नजर आए.

  • जनजाति महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा- आदिवासी क्षेत्रों में खोले जाएंगे 450 स्कूल

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड जनजाति महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शिरकत की. उन्होंने कहा कि देश के सीमांत जिलों में एकलव्य स्कूल खुलेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जनजाति के 5 हजार छात्रों को टैबलेट दिए जाएंगे. महोत्सव में जनजाति समाज के हस्तशिल्प व पारंपरिक नृत्य कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा है. केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम धामी ने प्रदर्शनी स्थल पर जनजाति क्षेत्रों के विभिन्न उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया.

  • रांची में चोरों का आतंक: बिना डरे वारदात को अंजाम दे रहे चोर, 7 दिन में 24 घरों के ताले टूटे

राजधानी रांची में चोरों का आतंक है. पिछले एक सप्ताह के दौरान राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 से ज्यादा घरों में चोरी हुई है. चोरी की लगातार वारदातों से ऐसा लग रहा है जैसे चोर को किसी भी बात का खौफ नहीं है और शहर में कानून का राज नहीं रह गया है. कुछ मामलों में चोरों ने वारदात के बाद घर में आगजनी भी की है.

  • आतंकी संगठन ने अंबाला डीआरएम को भेजा पत्र, रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन (Lashkar-e-Taiba terrorist organization) से अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (Divisional Railway Manager) को धमकी भरा एक पत्र मिला है.

  • मायके से ससुराल आयी महिला, संदिग्ध हालत में घर में मिला शव

जामताड़ा के जुमआ गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला का शव मिला है. परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

  • महिला की हत्या के बाद शव को पत्थर से कूचा, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका

गुमला में एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव पर चाकू से हमले के निशान हैं. इसके अलावा महिला की पहचान छिपाने के लिए उसे बुरी तरह से पत्थर से कूच दिया गया था. पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है.

  • पेट्रोल से सस्ती घुड़सवारी! पैसे बचाने के लिए घोड़े से चलता है कृष्णा

ये महंगाई और ये सवारी, हजारीबाग में पेट्रोल के दाम बढ़ने से युवक घोड़े पर चलता है. कृष्णा कहता है कि पेट्रोल महंगा है तो सोचा क्यों ना अपने ही घोड़े का सवारी की जाए.

  • पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख को अवार्ड देने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्या कहा, ईटीवी भारत से साझा की मन की बात

झारखंड के नागपुरी लोक कलाकार मधु मंसुरी हंसमुख को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सम्मान लेने के बाद वह रांची लौट आए हैं. पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख ने ईटीवी भारत से मन की बात साझा की.

Last Updated : Nov 12, 2021, 1:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.