ETV Bharat / city

लालू यादव से मिले आरजेडी नेता, लालू ने पूछा- कितने सीटों पर जीत रहे हैं हम

लालू यादव से झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद महुआ माजी, झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मुलाकात की. लालू ने चुनाव परिणाम पर की चर्चा.

author img

By

Published : Dec 22, 2019, 7:56 AM IST

Fodder scam case, RJD, Lalu Yadav, RIMS paying ward, latest news of Jharkhand, चारा घोटाला मामला, आरजेडी, लालू यादव, रिम्स पेइंग वार्ड, झारखंड की ताजा खबरें
लालू यादव

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव से झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद महुआ माजी, झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मुलाकात की. अभय सिंह और श्यामदास सिंह से मुलाकात कर लालू यादव ने राजद के 7 सीटों पर प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चा की.

देखें पूरी खबर

6 सीटों पर जीत का दावा
वहीं, उन्होंने राजद के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से जानकारी ली कि इस बार राष्ट्रीय जनता दल झारखंड की राजनीति में कितनी अहम भूमिका निभा पाएगा. 7 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- रांची की निर्भया को मिला इंसाफ, छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा

लालू ने दिए दिशा निर्देश
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने बताया कि लालू यादव को बताया गया है कि राजद सात सीटों में से छह सीट जीत रही है, जिसकी जानकारी पाकर लालू यादव ने खुशी जाहिर की है. साथ ही साथ झारखंड में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय दिलाने के लिए दिशा निर्देश भी लालू ने दिए हैं.

Intro:चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव से शनिवार को मुलाकातियों से मुलाकात का दिन होता है। इसी के मद्देनजर इस शनिवार लालू यादव ने झारखंड चुनाव समाप्त होने के बाद उसके रिपोर्ट कार्ड को जानने के लिए महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात का समय दिया जिसमें पहले उन्होंने गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल जेएमएम की वरिष्ठ नेता महुआ माझी से मिले, उसके बाद उन्होने झारखंड के राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह से मुलाकात किया।Body:अभय सिंह और श्यामदास सिंह से मुलाकात कर लालू यादव ने राजद के 7 सीटों पर प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चा की, वहीं उन्होंने राजद के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से जानकारी लिया कि इस बार राष्ट्रीय जनता दल झारखंड की राजनीति में कितना अहम भूमिका निभा पाएगी और 7 सीटों में से कितनी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।

लालू यादव को सभी अपडेट देने के राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लालू यादव को आज की मुलाकात में बताया गया कि राजद सात सीटों में से छह सीट जीत रही है, जिसकी जानकारी पाकर लालू यादव ने खुशी जाहिर किया साथ ही साथ झारखंड में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय दिलाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए ताकि आने वाले समय में झारखंड के जनता की मजबूत आवाज राजद बन सके।Conclusion:एग्जिट पोल पर झारखंड राजद के उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने बताया कि 23 तारीख को महा गठबंधन सरकार बनाएगी और जनता को अगले 5 वर्षों तक एक बेहतर सरकार देने का काम करेगी।

वही दोनों नेताओं ने बढ़ती ठंड को देखते हुए लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की साथ ही साथ उन्होंने लालू यादव को ठंड से बचने के लिए आग्रह भी किया।

बाइट- श्यामदास सिंह, उपाध्यक्ष,आरजेडी
बाइट- अभय सिंह, अध्यक्ष,आरजेडी
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.