रांचीः राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का 24 जून को रांची आने का कार्यक्रम टल गया है. झारखंड काग्रेस ने कार्यक्रम के टलने की सूचना दी है. अब 26 जून के बाद इनके रांची आने की संभावना जताई जा रही है. इससे पहले 24 जून को 11 बजे राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने की बात कही कई थी. यशवंत सिन्हा झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के साथ साथ कांग्रेस के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे और जीत की रणनीति बनाने के लिए आने वाले थे.
यह भी पढ़ेंःराष्ट्रपति चुनाव में रिश्तों की कशमकश, पिता की हार में पुत्र की जीत
संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में दौरे पर जब आएंगे तब सभी विधायकों और सांसदों से मुलाकात भी करेंगे. यशवंत सिन्हा को विपक्ष का साझा उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ हैं. झारखंड से उनका सीधा संबंध रहा है. वे हजारीबाग से सांसद रहे हैं और वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं भी दी हैं.