ETV Bharat / city

पद्मभूषण डॉ नागेश्वर रेड्डी ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, दो दिवसीय सेमिनार में सम्मिलित होने पहुंचे हैं झारखंड

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ डी.नागेश्वर रेड्डी ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. डी.नागेश्वर दो दिवसीय सेमिनार में सम्मिलित होने झारखंड पहुंचे हैं इस दौरान उन्होंने सीएम से शिष्टाचार भेंट की.

author img

By

Published : Jun 5, 2022, 9:42 PM IST

Padma Bhushan Dr Nageswara Reddy
Padma Bhushan Dr Nageswara Reddy

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हैदराबाद के चेयरमैन डॉ डी.नागेश्वर रेड्डी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. डॉ नागेश्वर रेड्डी दो दिवसीय सेमिनार में सम्मिलित होने झारखंड पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड कृषि सेवा के सफल 129 अभ्यर्थियों को सीएम हेमंत सोरेन देंगे ज्वाइनिंग लेटर, 32 साल बाद पदाधिकारियों की हो रही नियुक्ति

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ डी.नागेश्वर रेड्डी बिहार-झारखंड चैप्टर द्वारा गैस्ट्रोलॉजी विषय से संबंधित दो दिवसीय सेमिनार में सम्मिलित होने झारखंड पहुंचे हैं. डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी वर्तमान में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड एआईजी हॉस्पिटल्स, हैदराबाद, भारत के अध्यक्ष हैं. इस दौरान अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड एआईजी हॉस्पिटल्स के डॉ मोहन रामचंदानी सहित अन्य उपस्थित थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.