ETV Bharat / city

अब झारखंड महिला कांग्रेस में मचा घमासान, पार्टी से निष्कासित सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित सदस्यों ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह और नेटा डिसूजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आलाकमान से मांग की है कि उन्हें पद से हटाया जाए.

author img

By

Published : Aug 18, 2019, 5:45 PM IST

महिला कांग्रेस

रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित सदस्यों ने प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह और प्रभारी नेटा डिसूजा का जमकर विरोध किया. निष्कासित सदस्यों ने गुंजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आलाकमान से मांग की है कि उन्हें पद से हटाया जाए.

महिला कांग्रेस के निष्कासित सदस्यों का विरोध

महिला कांग्रेस का विरोध
जेपीसीसी के अंदर मचा घमासान अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि अब झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अंदर भी घमासान शुरू हो गया है. शनिवार को जहां झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा द्वारा झारखंड महिला कांग्रेस की पांच सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्देश जारी किया गया, तो वहीं रविवार को निष्कासित महिला कांग्रेस की सदस्यों ने जमकर विरोध जताया.

पद से हटाने की मांग
नेटा डिसूजा समेत प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह पर महिला कांग्रेस से निष्कासित महासचिव संगीता तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए आलाकमान से उन्हें पद से हटाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- मां मनसा की पूजा से दूर होता है सर्पदोष, सदियों से चली आ रही है यह परंपरा

छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है
बता दें कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी से निष्कासित होने वालों में प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रियदर्शनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर, आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक शामिल हैं. इन्हें अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है.

Intro:रांची.झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्काषित सदस्यों द्वारा रविवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह और प्रभारी नेटा डिसूजा का जमकर विरोध किया गया। निष्कासित सदस्यों ने गुंजन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए आलाकमान से मांग की है कि उन्हें पद से हटाया जाए।

Body:जेपीसीसी के अंदर मचा घमासान अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि अब झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अंदर भी घमासान शुरू हो गया है। शनिवार को जहां झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा द्वारा झारखण्ड महिला कांग्रेस की पांच सदस्यों को 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्देश जारी किया गया है। तो वहीं रविवार को निष्कासित महिला कांग्रेस की सदस्यों ने जमकर विरोध जताया है और नेटा डिसूजा समेत प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह पर महिला कांग्रेस से निष्काषित महासचिव संगीता तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए आलाकमान से उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

Conclusion:बता दें कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी से निष्कासित होने में प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रियदर्शनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर ,आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक शामिल है। इन्हें अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.