ETV Bharat / city

झारखंड में 30 अप्रैल तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, लू की चपेट में कई जिले - रांची न्यूज

झारखंड में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. 28 अप्रैल को राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. हालांकि, 30 अप्रैल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है.

heat in Jharkhand
झारखंड में 30 अप्रैल तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
author img

By

Published : Apr 27, 2022, 10:08 PM IST

रांचीः राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. इससे दिन रात लोग परेशान हो रहे हैं. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 30 अप्रैल तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं. इस दौरान अधिकतक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक गर्मी महसूस की जाएगी.

यह भी पढ़ेंःमंगलवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा झारखंड का डाल्टनगंज, अप्रैल के दूसरे हफ्ते में लगभग 45 डिग्री पर पहुंचा पारा

मौसम विभाग केंद्र ने राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 अप्रैल को राज्य के रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. हालांकि, 30 अप्रैल की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है, जो 2 मई तक मौसम में बदलाव हो सकते हैं इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. इससे राज्य के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

बुधवार को सबसे अधिक गर्मी गोड्डा के लोगों ने महसूस की, यहां अधिकतम तापमाान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रांची का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 43.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 41.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का 43.4 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 25.9 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 24.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का 27.2 डिग्री सेल्सियस और देवघर का 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.