ETV Bharat / city

पहली बार रांची पहुंचेंगे भाजपा प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सुभाष सरकार, भव्य स्वागत की तैयारी - बांकुड़ा सांसद सुभाष सरकार

बांकुड़ा सांसद डॉ. सुभाष सरकार 2 दिसंबर को रांची पहुंचेंगे. इस दौरान रांची जिला और रांची महानगर की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा. तीन दिसंबर को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे.

Subhash Sarkar will visit Ranchi
बांकुड़ा सांसद डॉ. सुभाष सरकार
author img

By

Published : Dec 1, 2020, 6:31 PM IST

रांची: झारखंड भाजपा के नव नियुक्त सह प्रभारी सह बांकुड़ा के सांसद डॉ. सुभाष सरकार 2 दिसंबर बुधवार को सड़क मार्ग से रांची पहुचेंगे. 3 दिसंबर को पार्टी कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे.

सह प्रभारी डॉ. सरकार नए दायित्व के बाद पहली बार रांची पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर पार्टी के रांची महानगर और रांची ग्रामीण जिला इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. मुरी झारखंड प्रवेश द्वार और अनगड़ा चौक पर रांची ग्रामीण जिला द्वारा और जोरार चौक नामकुम में रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सरकार ने किसानों को दिया कमेटी बनाने का ऑफर, कृषि कानूनों पर होगा विचार

डॉ. सुभाष सरकार सड़क मार्ग द्वारा पश्चिम बंगाल से चलकर पुरुलिया-मुरी के रास्ते झारखंड आएंगे और स्टेट गेस्ट हाउस मोरहाबादी में रात्रि विश्राम करेंगे. 3 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय की बैठक में शामिल होंगे. भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षगण और सभी जिला अध्यक्षगण की बैठक आयोजित है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.