ETV Bharat / city

झारखंड की इस महिला विधायक का अंदाज है निराला, घोड़े पर होकर सवार पहुंची विधानसभा

author img

By

Published : Mar 8, 2022, 11:14 AM IST

Updated : Mar 8, 2022, 12:19 PM IST

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र में जहां काफी गहमागहमी चल रही है. वहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद अपने अलग अंदाज में नजर आ रही है. सत्र के 7वें दिन वो घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची.

mla amba prasad reached assembly on horse

रांचीः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद दिखीं. वो घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची. इससे पहले भी वो अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रही हैं. अंबा प्रसाद बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक हैं. हालांकि उन्हें झारखंड विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. जिसके बाद अंबा प्रसाद को घोड़ा बाहर ही छोड़ कर जाना पड़ा.

ये भी पढ़ेंः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा, देखें वीडियो
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्राउड फील कर रही हूं. आज महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. महिलाएं सिर्फ घर के कामों में नहीं बल्कि हरेक क्षेत्र में अपना छाप छोड़ सकती हैं. यही महिला दिवस के मौके पर मैं तमाम राज्य और देश के महिलाओं को संदेश देना चाहती हूं कि खुद को सशक्त और मजबूत बनाना है ताकि बाहर बुलंदी को छू सके. कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और आज के दिन महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि आज महिला हर क्षेत्र में अपना और देश का नाम आगे बढ़ा रही है.

देखें पूरी रिपोर्ट

Last Updated : Mar 8, 2022, 12:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.