ETV Bharat / city

जेपी नड्डा समेत BJP नेताओं ने लिया दीपक प्रकाश का हालचाल, कार्यकर्ताओं को अस्पताल नहीं आने की दी सलाह

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से फोन कर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हालचाल जाना. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दीपक प्रकाश के के तबीयत की जानकारी ली है.

author img

By

Published : May 7, 2020, 8:19 PM IST

JP NADDA ASKS ABOUT DEEPAK PRAKASH HEALTH IN RANCHI
भाजपा कार्यालय

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राजधानी के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का हालचाल लिया. दिल्ली से फोन कर नड्डा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी दीपक प्रकाश के के तबीयत की जानकारी ली है.

दरअसल दीपक प्रकाश को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गुरुवार की सुबह रिम्स में एडमिट कराया गया है जहां उनकी एनजियोप्लास्टि की गई है. उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और फिलहाल वह सीसीयू में भर्ती हैं. हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन की वजह से पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल न पहुंचे. प्रदेश में बीजेपी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, रांची के सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल लिया. इतना ही नहीं घटना की सूचना मिलने के बाद अब तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथिलेश ठाकुर और रामेश्वर उरांव भी उनका हालचाल जानने रिम्स गए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.