रांंची: झारखंड में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. सुबह और शाम के वक्त जहां धुंध और कोहरा दिख रहा है वहीं दोपहर में लोग कनकनी से परेशान हैं. तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, शुष्क रहेगा मौसम
झारखंड का मौसम रहा शुष्क
पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. तापमान की बात करें तो गोड्डा में सबसे अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया है. रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 2 से 4 दिनों में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
![Jharkhand Weather Update](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/jh-ran-02-mausam-update-pkg-jh10015_13122021151743_1312f_1639388863_419.jpg)
महत्वपूर्ण शहरों का तापमान
पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई महत्वपूर्ण शहरों के तापमान में मामूली वृद्धि और गिरावट दर्ज की गई. रांची की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह जमशेदपुर में अधिकतम 26.0 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. डालटनगंज में अधिकतम 24.8, न्यूनतम 9.9, बोकारो में अधिकतम 24.5 न्यूनतम 11.6 , देवघर में अधिकतम 25.2 और न्यूनतम 10.4 चाईबासा में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.