ETV Bharat / city

Jawad Cyclone: झारखंड में जवाद चक्रवात का दिखेगा असर, जानिए किन जिलों में होगी बारिश

जवाद चक्रवात का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा. Jawad Cyclone के कारण राज्य के कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई गई है.

author img

By

Published : Dec 3, 2021, 4:42 PM IST

Updated : Dec 3, 2021, 5:58 PM IST

Jharkhand weather update
झारखंड का मौसम

रांची: झारखंड का मौसम भी चक्रवात जवाद की जद में आएगा. आज 3 दिसंबर की रात से जवाद चक्रवात का असर दिखने लगेगा. सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम इलाके में शाम के बाद जहां बादल छाने की संभावना हैं. शनिवार 4 दिसंबर से इन इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका जताई गई है.

ये भी पढ़ें- Cold in Jharkhand: झारखंड में चक्रवात जवाद का असर, कई जिलों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

आज शाम तटों से टकराएगा जवाद चक्रवात

दक्षिणी अंडमान निकोबार सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है. चक्रवात जवाद के आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और गोपालपुर के तटवर्ती भागों में आज शाम तक पहुंचने की संभावना है.

देखें वीडियो

इन जिलों में बारिश के आसार

इसके बाद झारखंड का मौसम करवट लेगा. दक्षिण, उत्तर पूर्वी और दक्षिण से सटे मध्य के इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा सकती है. चक्रवात जवाद के असर से 5 दिसंबर को धनबाद, जामताड़ा और बोकारो जिले में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. रांची, खूंटी और गुमला में भी इसका असर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Cyclone Jawad: साउथ-ईस्टर्न रेलवे ने 49 ट्रेनों का परिचालन किया रद्द, यात्रियों पर बुरा असर

धुंध और कोहरे से कम होगी विजिबिलिटी
रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे की वजह से विजीबिलिटी प्रभावित होगी. राज्य में अगले कुछ दिनों के बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है.जबकी अगले दो दिनों की बात करें तो तापमान धीरे-धीरे 3-4 डिग्री कम होने का अनुमान है.

Meteorological Department Forecast
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

झारखंड का मौसम कैसा रहा

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है और सबसे अधिक तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया है जबकि सबसे कम तापमान डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया है.

झारखंड के महत्वपूर्ण शहरों का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची12.6 डिग्री सेल्सियस26.3 डिग्री सेल्सियस
बोकारो12.5 डिग्री सेल्सियस26.1 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर14.2 डिग्री सेल्सियस29.6 डिग्री सेल्सियस
डालटनगंज11.9 डिग्री सेल्सियस28.3 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा13.6 डिग्री सेल्सियस28.8 डिग्री सेल्सियस
देवघर14.2 डिग्री सेल्सियस28.6 डिग्री सेल्सियस

Last Updated : Dec 3, 2021, 5:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.