ETV Bharat / city

नक्सली हमले में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका अस्पताल में चल रहा है इलाज

author img

By

Published : Oct 30, 2020, 5:16 PM IST

लोहरदगा जिले में हुए नक्सली हमले में घायल हुए दो जवानों को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों जवान फिलहाल खतरे से बाहर हैं. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है.

injured soldiers in naxalite attack brought Ranchi
घायल जवान को ले जाते लोग

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सली हमले में घायल हुए 2 जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए राजधानी रांची लाया गया है. दोनों घायल जवानों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों जवान फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-आदिवासी समाज के लिए खुशखबरी, 15 नवंबर तक विस में सरना धर्म कोड का प्रस्ताव होगा पारित

नक्सली हमले में हुए थे जख्मी

शुक्रवार की सुबह लोहरदगा में नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट करने के बाद पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग भी की. इसके बाद पुलिस और माओवादियों के बीच सेरेंगदाग में मुठभेड़ हो गयी. ब्लास्ट और मुठभेड़ में जिला पुलिस के जवान उपेंद्र सिंह और सैप के अरविंद पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले लाया गया है. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान साकेत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त बल को घटनास्थल पर भेजा गया है. नक्सलियों की खिलाफ सर्च ऑपरेशन भी जारी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.