ETV Bharat / city

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में नारी शक्ति पर चर्चा, राज्यपाल ने कहा विश्वविद्यालय का प्रयास सार्थक

author img

By

Published : Oct 9, 2020, 12:48 AM IST

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा के उपलक्ष में एक विशेष नेशनल कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उड़ीसा की ओर से ऑनलाइन किया गया.

Governor took part online in prajapati Brahmakumari Divine University program
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओडिशा

रांची: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओडिशा की ओर से दशहरा के उपलक्ष्य में राष्ट्र स्तरीय एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस ऑनलाइन कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं.

ये भी पढ़ें- नशे के सौदागरों के निशाने पर राजधानी, ऑनलाइन और महिलाओं के जरिए ड्रग्स की सप्लाई

इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओडशा शाखा की ओर से दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी हो रही है. इस कार्यक्रम में नारी शक्ति को लेकर जो चर्चा हो रही है वो अत्यंत सार्थक और चिंता प्रासंगिक है. इस विषय के चयन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं. आज लगभग पूरा विश्व नोबेल कोरोना वायरस जैसी विपदा और महामारी से त्रस्त है. भारत भी इस गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है .वैज्ञानिक पूरी तत्परता से वैक्सीन निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द ही हमें इस काम में सफलता मिले ताकि मानव जीवन को इस महामारी से बचाया जा सके. नोबल कोरोना से बचाव के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना सबके लिए अनिवार्य है .

उन्होंने कहा कि दशहरा के उपलक्ष्य में किए जाने वाले सामूहिक ऑनलाइन प्रोग्राम में कई बेहतरीन विषयों को रखा गया है. भारतीय संस्कृति में दशहरा पर्व नारी शक्ति की महत्ता को दर्शाता है और आसुरी शक्ति की विनाश का प्रतीक है. इस दौरान दशहरा के संदर्भ में और भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर ऑनलाइन चर्चा गणमान्यजनों की ओर से की गई.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.