ETV Bharat / city

Jharkhand Weather Update: ठंड से कांप रहे झारखंड के मौसम में होगा सुधार, तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

author img

By

Published : Jan 3, 2022, 6:13 PM IST

ठंड से कांप रहे झारखंड में अगले 3-4 दिन में मौसम में सुधार (Jharkhand Weather Update) होने की संभावना है. तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का पूर्वानुमान लगाते हुए झारखंड मौसम विभाग ने झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर दी है.

Jharkhand Weather
झारखंड का मौसम

रांची: ठंड से कांप रहे झारखंड को अगले 3 से 4 दिनों में राहत (Jharkhand Weather Update) मिलने का अनुमान है. तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का पूर्वानुमान लगाते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर दी है. फिलहाल उत्तर पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवा से राज्य में कनकनी और झारखंड में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Cold in Jharkhand: झारखंड में ठंड से लोगों को राहत का अनुमान, 3-4 दिनों में बढ़ेगा सूबे का तापमान

झारखंड का आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के वक्त धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके कारण तापमान में कमी देखने को मिल रही है. सिर्फ रांची की बात करें तो सोमवार की सुबह जहां धुंध और कोहरा देखने को मिला वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिला. अगले कुछ दिनों तक ऐसा मौसम रहने की भविष्यवाणी की गई है.

रूम हीटर और अलाव बना सहारा

पहाड़ों की ओर से आने वाली बर्फीली हवा के कारण तापमान में लगातार गिरावट होने से झारखंड में कनकनी और ठंठ बढ़ गई है. ऐसे में लोग अपने घर में हीटर और अलाव का सहारा लेकर खुद को गर्म रख रहे हैं. वही तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. बता दें कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है जबकि सबसे कम तापमान हजारीबाग में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राज्य के कई जिलों का तापमान
अब एक नजर राज्य के कई जिलों के तापमान पर डालते हैं जिसमें सबसे पहले राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जमशेदपुर में जमशेदपुर में 11.0 डालटनगंज में 8.5 बोकारो में 8.6 चाईबासा में 9.6 देवघर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 20.6 जमशेदपुर में 24.2 डाल्टनगंज 22.0 बोकारो में 22.1 चाईबासा में 25.6 और देवघर में 21.7 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.