ETV Bharat / city

माही फैन्स क्लब में मना धोनी का बर्थ डे, फैन्स ने केक काटकर दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Jul 7, 2020, 5:15 PM IST

धोनी के शहर रांची में माही फैन्स क्लब में धोनी का जन्मदिन मनाया गया. हर साल की तरह इस साल भी माही फैन्स क्लब में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई. धोनी के जन्मदिन को लेकर क्लब को रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया. इस दौरान क्लब में बच्चों के बीच केक काटा गया.

dhoni birthday celebrated by Mahi Fans Club in ranchi
माही फैन्स क्लब में मना धोनी का बर्थ डे

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के अवसर पर उनके शहर रांची में उनके समर्थकों के बीच काफी खुशी देखी जा रही है. धोनी फैन्स क्लब की ओर से राजधानी रांची में उनके फैंस केक काटकर उनके जन्मदिन को मनाया.

देखें पूरी खबर
पूरे देश के साथ-साथ राजधानी रांची में भी महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया गया है. ऐसे में शहर के लोगों ने धूमधाम से उनका बर्थ डे हर साल की तहर मनाया. इस साल भी रांची के कई क्षेत्रों में उनके फैन्स ने जन्म दिवस मनाया. इसी कड़ी में राजधानी रांची के धोनी फैंस क्लब की ओर से महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया गया. प्रत्येक वर्ष फैंस क्लब की ओर से इस धोनी का जन्मदिन विशेष तौर पर मनाया जाता रहा है. इसी कड़ी में इस वर्ष भी इस दिन को मनाया गया.

ये भी पढे़ं- सोशल मीडिया से दूर माही, परदे के धोनी की मौत पर नहीं आया कोई रिएक्शन

रांची में केक काटकर उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की इष्ट देवी मां देवड़ी से विशेष प्रार्थना भी फैन्स क्लब के सदस्यों ने की. फैंस क्लब का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर जलवा दिखाएं. इसी कामना को लेकर माता देवड़ी से प्रार्थना की गई है. वहीं केक काटकर भी उनके लिए यह शुभकामनाएं मांगी गई. रांची ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.