ETV Bharat / city

झारखंड में ठंड के बढ़ने का पूर्वानुमान, तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

author img

By

Published : Jan 15, 2022, 8:06 PM IST

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 जनवरी से समाप्त हो जाएगा. उसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री कमी का अनुमान है. तापमान में कमी से फिर से झारखंड में ठंड के बढ़ने के पूर्वानुमान है.

रांची: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 जनवरी से खत्म हो जाएगा. इसके बाद सूबे में ठंड के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 20 जनवरी तक सुबह में धुंध और कोहरा दिखने के आसार हैं. वहीं आज (15 जनवरी) की बात करें तो शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे. जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी गई लोग घरों के अंदर दुबके रहे. हीटर और अलाव के सहारा लेकर लोग ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे.

ये भी पढे़ं- झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, 15 जनवरी से 17 जनवरी तक गिरेगा पारा

दिन भर सताती रही सर्दी

झारखंड का मौसम पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर बदलेगा. वहीं दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहने की वजह से लोगों को सर्द भरा कनकनी का एहसास होता रहा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगा.

कई जिलों में हुई हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश
पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा 26.mm कुरडेग( सिमडेगा) में रिकॉर्ड की गई. वहीं तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम तापमान गोड्डा में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.6, जमशेदपुर में 14.2 डालटनगंज 14.9 बोकारो 14.1 चाईबासा में 14.6 देवघर में 12 .1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में 17.8 जमशेदपुर में 18.4 डालटनगंज 23.0 बोकारो में 21.1 चाईबासा में 17.5 और देवघर में 20.2 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.