रांची: दशहरा के मौके मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन, पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन और अन्य परिजनों के संग पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि, शांति और समग्र विकास की कामना की.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व है, मां दुर्गा हर किसी की मनोकामना पूरी करती है. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी इस मौके पर समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें.

ये भी पढ़ें- दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव में गौण हुए जनता के मुद्दे, पक्ष और विपक्ष कर रहे एक-दूसरे पर छींटाकशी
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीटर पर राज्यवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की. इसके अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी राज्यवासियों को दुर्गोत्सव की बधाई देते हुए नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की.