ETV Bharat / city

बीजेपी की विश्वास रैलीः रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत

बीजेपी ने आज विश्वास रैली का आयोजन किया है. रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

author img

By

Published : Jun 5, 2022, 1:28 PM IST

bjp national president reached ranchi
bjp national president reached ranchi

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट से जेपी नड्डा कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से पूर्व घोषित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. जेपी नड्डा के रांची आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेपी नड्डा के रांची पहुंचने के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. झारखंड भाजपा की ओर से आयोजित रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हुजुम मैदान में दिख रहा है. रैली स्थल के बाहर झारखंड की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है. तीर धनुष और पारंपरिक लिबास में पहुंचे कार्यकर्ता मैदान में अपना हुनर दिखा रहे है.

रांची पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार रांची आए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी लगातार जनजातीय समाज में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करती रही है परंतु वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य की ज्यादातर जनजातीय सीटों पर अच्छा वोट पाकर भी वह पराजित हो गयी. ऐसे में राज्य की विधानसभा की ST रिजर्व 28 सीटों पर जनाधार को और बढ़ाना और उसका राजनीतिक लाभ लेना भाजपा का मुख्य लक्ष्य है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.