ETV Bharat / city

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची में महिला श्रमिकों को मिला आशियाना - रांची में महिला श्रमिक

काम की तलाश में रांची आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना मुहैया कराने की पहल शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया.

arrangement-for-night-shelter-for-women-workers-in-ranchi
सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची में महिला श्रमिकों को मिला आशियाना
author img

By

Published : Dec 30, 2020, 10:32 PM IST

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना मुहैया कराने की पहल शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री को रांची उपायुक्त ने जानकारी दी कि रांची नगर निगम को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है. जल्द ही इन महिलाओं के लिए नजदीक के रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही आमलोगों को भी रैन बसेरा की उपलब्धता से अवगत कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई कि आस-पास के गांव से रांची काम करने के लिए आने वाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं. ये अपने साथ झोले में कपड़े लेकर आती हैं, ताकि काम न मिले तो रात फुटपाथ पर गुजार कर अगले दिन काम की तलाश कर सके.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर SSP का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरे में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया था, ताकि आम जन इन सुविधाओं का फायदा ले सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.