जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस विधायक सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 2021 में जमशेदपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा है कि नए साल में जमशेदजी नौसरवान जी के सपनों को पूरा करने का काम करेंगे.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: मंत्री बन्ना गुप्ता ने फुटपाथ पर सोए गरीबों में किया कंबल वितरण
जमशेदजी की सोच थी कि जमशेदपुर में विश्व स्तरीय सुविधाएं बहाल करेंगे. नए साल में उनके सपने को पूरा करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा है की जमशेदपुर शहर को अपराध मुक्त प्रेम और भाई चारे का संदेश देने वाला शहर बनाएंगे.