ETV Bharat / city

विधानसभा चुनाव 2019: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

author img

By

Published : Sep 22, 2019, 6:38 AM IST

आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना मेनिफेस्टो ईटीवी भारत से साझा किया है. जिले की जनता ने अपने मेनिफेस्टो में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी विषयों को ही रखा है.

बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

हजारीबाग: झारखंड की 81 विधानसभा सीट में बरकट्ठा विधानसभा राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ ही भौगोलिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है. ऐसे तो बरकट्ठा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है. हालांकि वर्तमान विधायक जानकी प्रसाद यादव झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने फिर पलटी मारकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और आज वो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में खुद को देखते हैं.

वीडियो में देखें ये स्पेशल स्टोरी

जनता का मेनिफेस्टो:

  • बेरोजगारों को रोजगार
  • कृषि की बेहतर योजनाएं
  • सिंचाई की बेहतर व्यवस्था
  • महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • पानी की बेहतर सुविधा
  • महिला सुरक्षा पर ध्यान
  • वोकेशनल ट्रेनिंग से रोजगार
  • महिलाओं को स्वरोजगार
  • पर्यटन को बढ़ावा
  • कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
  • घूसखोरी पर पाबंदी
  • कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
  • सिंचाई की बेहतर व्यवस्था

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2019: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

खास बातें:

  • 3 लाख 30 हजार 279 कुल मतदाता
  • पुरुष मतदाता 1 लाख 74 हजार 673
  • महिला मतदाता 1 लाख 55 हजार 601
  • थर्ड जेंडर में 5 उम्मीदवार मतदाता सूची में शामिल
  • 2005 में चितरंजन यादव भाजपा से जीते
  • 2009 में अमित कुमार यादव भाजपा से जीते
  • 2014 में जानकी प्रसाद यादव जेवीएम से जीते
  • जानकी प्रसाद यादव ने 8 हजार 207 वोट से अमित कुमार यादव को हराया

हजारीबाग: झारखंड की 81 विधानसभा सीट में बरकट्ठा विधानसभा राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ ही भौगोलिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है. ऐसे तो बरकट्ठा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है. हालांकि वर्तमान विधायक जानकी प्रसाद यादव झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने फिर पलटी मारकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और आज वो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में खुद को देखते हैं.

वीडियो में देखें ये स्पेशल स्टोरी

जनता का मेनिफेस्टो:

  • बेरोजगारों को रोजगार
  • कृषि की बेहतर योजनाएं
  • सिंचाई की बेहतर व्यवस्था
  • महिला सशक्तिकरण पर जोर
  • पानी की बेहतर सुविधा
  • महिला सुरक्षा पर ध्यान
  • वोकेशनल ट्रेनिंग से रोजगार
  • महिलाओं को स्वरोजगार
  • पर्यटन को बढ़ावा
  • कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
  • घूसखोरी पर पाबंदी
  • कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
  • सिंचाई की बेहतर व्यवस्था

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2019: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की जनता का मेनिफेस्टो

खास बातें:

  • 3 लाख 30 हजार 279 कुल मतदाता
  • पुरुष मतदाता 1 लाख 74 हजार 673
  • महिला मतदाता 1 लाख 55 हजार 601
  • थर्ड जेंडर में 5 उम्मीदवार मतदाता सूची में शामिल
  • 2005 में चितरंजन यादव भाजपा से जीते
  • 2009 में अमित कुमार यादव भाजपा से जीते
  • 2014 में जानकी प्रसाद यादव जेवीएम से जीते
  • जानकी प्रसाद यादव ने 8 हजार 207 वोट से अमित कुमार यादव को हराया
Intro:झारखंड के 81 विधानसभा में से बरकट्ठा विधानसभा राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ-साथ भौगोलिक दृष्टिकोण में भी बेहद खास स्थान रखता है। ऐसे तो बरकट्ठा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में जाना जाता है ।लेकिन वर्तमान में जो विधायक हैं जानकी प्रसाद यादव वह झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने दल बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और आज भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता के रूप में खुद को देखते हैं। ऐसे में यह विधानसभा खास है तो दूसरी ओर एशिया का सबसे गर्व सूर्य कुंड इसे विशेष पहचान देती है।


Body:बरकट्ठा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 330 279 है। जिसमें पुरुष मतदाता 174 673 जबकि महिला मतदाता 155601 है। वही थर्ड जेंडर के रूप में 5 उम्मीदवारों का नाम मतदाता सूची में अंकित किया गया है ।बरकट्ठा विधानसभा की संख्या 20 है।

2014 अगर मतदाताओं की बात की जाए तो कुल मतदाताओं की संख्या 206 980 थी। जिसमें पुरुष वोटर 1096 80 जबकि महिला वोटर 973 00 थी।

बरकट्ठा विधानसभा से 2005 में चितरंजन यादव भाजपा से विजय हुए थे ।वहीं 2009 में अमित कुमार यादव भी भाजपा से विधायक चुने गए थे। लेकिन 2014 में जानकी प्रसाद यादव झारखंड विकास मोर्चा से विजय हुए। लेकिन दलबदल करते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा और फिर से बरकट्ठा में भाजपा का झंडा बुलंद किया। जानकी प्रसाद यादव अमित कुमार यादव को 8207 वोट के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए थे।

वहीं अगर बरकट्ठा विधानसभा की मतदाताओं की बात की जाए तो उन्होंने अपना मेनिफेस्टो में कई अहम मुद्दों को रखा है। जिसमें रोजगार और कृषि महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मतदाताओं का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार की बड़ी समस्या है और कृषि यहां की कण-कण में बसता है। जो भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में आए उन्होंने कृषि को जगह नहीं दिया। इस कारण इस बार उम्मीदवारों से उम्मीद करते हैं कि वह कृषि को अहम मुद्दा अपने मेनिफेस्टो में रखें। साथ ही साथ इचाक जिसे मंदिरों का गांव कहा जाता है इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा भी मेनिफेस्टो में होना चाहिए ।वहीं स्वास्थ्य शिक्षा आधारभूत संरचना को भी मेनिफेस्टो में क्रमबद्ध रखने की आवश्यकता है।

wkt.....Gaurav


Conclusion:बरकट्ठा विधानसभा के वोटर चाहते हैं कि उम्मीदवार किसी भी पार्टी का क्यों ना हो लेकिन मेनिफेस्टो जमीनी हकीकत को देखकर बनाया जाए ताकि क्षेत्र का विकास हो। वोटर्स यह भी कहते हैं कि मेनिफेस्टो जब कोई पार्टी बनाती है तो वह राज्य स्तर की होती है। लेकिन विधानसभा उम्मीदवार को विधानसभा क्षेत्र के अनुसार ही अपना मेनिफेस्टो तैयार करना चाहिए।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.