ETV Bharat / city

पिकअप वैन और हाइवा में जोरदार टक्कर, 3 की मौत कई घायल

हजारीबाग के बड़कागांव पथ के पंकेरीबरवाडीह गांव में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

author img

By

Published : Apr 27, 2019, 3:17 PM IST

सड़क हादसे में 3 की मौत

हजारीबाग: बड़कागांव-हजारीबाग पथ के पंकरीबरवाडीह गांव में हइवा और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई अन्य घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, बीती रात पिकअप वाहन से मजदूर हजारीबाग से लौट रहे थे. जैसे ही पंकरीबरवाडीह गांव पहुंचे उसी दौरान हइवा ने पिकअप वैन में टक्कर मार दिया. हादसे में मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
हजारीबाग सदर अस्पताल में एक की मौत हो गई थी. जबकि एक की स्थिति गंभीर होने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया जहां तीसरे मजदूर की भी मौत होने की सूचना है.

वहीं, कई मजदूरों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़कागांव और हजारीबाग पथ को पंकरीबरवाडीह गांव में सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया.

Intro:हजारीबाग बड़कागांव पथ के पंकेरीबरवाडीह गांव में हाइवा ट्रक- पिकअप वाहन के भिड़ंत से 3 लोग की मौत कई लोग घायलBody:हजारीबाग: बड़कागांव- हजारीबाग पथ के पंकरीबरवाडीह गांव में हईवा एवं पिकअप वाहन के भिड़ंत से तीन लोगों की मौत हो गई एवं कई लोग घायल हैं । बताया जाता है कि बीती रात पिकअप वाहन में ढलाई में काम कर रहे मजदूर हजारीबाग से लौट रहे थे। जैसे ही पंकरीबरवाडीह गांव में आए कि हईवा ने टक्कर मार दिया। मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण हजारीबाग रेफर कर दिया गया था। हजारीबाग सदर अस्पताल में एक की मौत हो गई थी। जबकि एक की स्थिति गंभीर होने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया जहां तीसरे मजदूर की भी मौत होने की सूचना है। जबकि इस घटना में कई मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, लेकिन सभी की स्थिति ठीक है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़कागांव एवं हजारीबाग पथ को पंकरीबरवाडीह गांव में जाम कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम जारी है। मौके पर मृत व्यक्ति बड़कागांव थाना क्षेत्र के चोरका गांव का जोगन महतो है। जबकि हजारीबाग सदर अस्पताल में बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम निवासी विनोद महतो की मौत इलाज के दौरान हुई है।Conclusion:आक्रोशित ग्रामीणों ने हजारीबाग बड़कागांव पथ को पंकरी बरवाडी गांव में कर दिया है जान
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.